Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Housefull 4 Box Office Collection Week 3: 'मिशन मंगल' को पीछे छोड़ 'हाउसफुल 4' बनी अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फ़िल्म

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 16 Nov 2019 09:11 AM (IST)

    Housefull 4 Box Office Collection Day 21 हाउसफुल 4 दिवाली वीकेंड में 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 141.31 करोड़ जमा किये थे जबकि दूसरे हफ़्ते में 48.42 करोड़ बटोर लिये।

    Housefull 4 Box Office Collection Week 3: 'मिशन मंगल' को पीछे छोड़ 'हाउसफुल 4' बनी अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फ़िल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। 2019 अक्षय कुमार के लिए बेहतरीन साल रहा है। साल के 9 महीनों में उनकी तीन फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं और तीनों ही बॉक्स ऑफ़िस पर सफल घोषित की गयीं। ताज़ा रिलीज़ हाउसफुल 4 ने तो अक्षय कुमार की फ़िल्मोग्राफी में चार चांद लगा दिये हैं। 3 हफ़्तों बाद यह अक्षय के करियर की सबसे अधिक नेट कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाउसफुल 4 ने 14 नवंबर को रिलीज़ के 3 हफ़्ते पूरे किये हैं और इसके साथ 205.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने हर रोज़ एक करोड़ से ज़्यादा कलेक्शन किया। शुक्रवार (8 नवंबर) को हाउसफुल 4 ने 1.95 करोड़, शनिवार को 2.80 करोड़, रविवार को 4.35 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.20 करोड़, बुधवार को 1.20 करोड़ और गुरुवार को 1.20 करोड़ जमा किये। इस तरह तीसरे हफ़्ते में हाउसफुल 4 ने 15.45 करोड़ इकट्ठा कर लिये। हाउसफुल 4 अब अक्षय कुमार के करियर की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन गयी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मिशन मंगल के नाम था, जिसने 200.16 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 

    हाउसफुल 4 दिवाली वीकेंड में 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 141.31 करोड़ जमा किये थे, जबकि दूसरे हफ़्ते में 48.42 करोड़ बटोर लिये। हाउसफुल 4 को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है और फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सनोनी, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और चंकी पांडेय मुख्य किरदारों में शामिल थे। 

    इसके बाद अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ रिलीज़ होगी, जिसमें करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मु्ख्य किरदार निभा रहे हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है। हाल ही में फ़िल्म के पोस्टर्स रिलीज़ किये गये हैं, जो काफ़ी दिलचस्प हैं।