Hit 3 Collection Day 4: सस्पेंस थ्रिलर का चल गया जादू! 'हिट-द थर्ड केस' ने चौथे दिन कर डाला बंपर कलेक्शन
Hit 3 Box Office Collection Day 4 साउथ सिनेमा की सबसे शानदार सस्पेंस थ्रिलर हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त हिट द थर्ड केस इन दिनों फैंस की पहली पसंद बनी हुई है। जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर हिट 3 का कमाल देखने को मिल रहा है। रिलीज के चौथे दिन भी नानी स्टारर इस मूवी ने इपनी कमाई से हर किसी को चौंका दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hit The Third Case Day 4 Collection: साउथ सुपरस्टार नानी की लेटेस्ट फिल्म हिट द थर्ड केस को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर उनकी ये मूवी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है।
रिलीज के चौथे दिन भी इसके कलेक्शन में रफ्तार देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि पहले रविवार को हिट 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।
चौथे दिन हिट 3 की कमाई हुई इतनी
बीते 1 मई को हिट द थर्ड केस को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। लंबे वक्त से फैंस हिट फ्रेंचाइजी की इस तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब सिनेप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। ओपनिंग डे पर धमाकेदार कारोबार करने वाली हिट 3 ने रविवार को भी अपनी कमाई से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Hit 3 Box Office Collection: 'रेड 2' और 'रेट्रो' के छूटे पसीने, 'पुष्पा 2' जैसे तेवरों के साथ नानी ने उड़ाया गर्दा
फोटो क्रेडिट- एक्स
रेड 2, रेट्रो और द भूतनी जैसी कई फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद नानी की हिट द थर्ड केस ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के चौथे दिन हिट 3 ने करीब 10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, जो शुक्रवार और शनिवार की तुलना में काफी अधिक है।
फोटो क्रेडिट- एक्स
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिट द थर्ड केस का जादू बरकरार है और ये फिल्म हर किसी को पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस सस्पेंस थ्रिलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जो इसके बंपर कलेक्शन का अहम भूमिका अदा कर रहा है।
हिट 3 कलेक्शन ग्राफ रिपोर्ट
दिन | कलेक्शन |
पहला दिन | 21 करोड़ |
दूसरा दिन | 10.5 करोड़ |
तीसरा दिन | 10.4 करोड़ |
चौथा दिन | 10 करोड़ |
कुल | 54 करोड़ |
इस तरह से नानी की हिट द थर्ड केस ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई का सिलसिला जारी रखा है। फिल्म की असली परीक्षा वीक डे में होगी, जिसका आगाज कल यानी सोमवार से होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।