Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanam Teri Kasam Box Office: री-रिलीज में सबकी बाप निकली सनम तेरी कसम, इन 9 फिल्मों को पछाड़कर बनी नंबर-1

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 02:03 PM (IST)

    Sanam Teri Kasam Re Release Collection अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम ने री-रिलीज में करीब 18 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में इस मूवी ने इतिहास रच दिया है। री-रिलीज में कमाई के मामले में सनम तेरी कसम ने इन 9 फिल्मों को धूल चटा दी है।

    Hero Image
    री-रिलीज में सनम तेरी कसम ने मचाई धूम (फोटो क्रेडिट- जागरण)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sanam Teri Kasam Collection Re-Release: 7 फरवरी वैलेंटाइन वीक को मद्देनजर रखते हुए हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra Hocane) की फिल्म सनम तेरी कसम को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नया इतिहास रचेगी। क्योंकि 9 पहले रिलीज होने पर सनम तेरी कसम बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    री-रिलीज में सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही इस रोमांटिक थ्रिलर ने 9 बड़ी फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया है। 

    सनम तेरी कसम बनी नंबर-1

    पिछले कुछ सालों से सिनेमा जगत में री-रिलीज का ट्रेड बढ़ी तेजी से आगे बढ़ा है। इसी कड़ी में जो फिल्में अपनी रिलीज में फ्लॉप रही हैं, उन्होंने दोबारा से रिलीज में सफलता हासिल की है। सनम तेरी कसम इसका ताजा उदाहरण है। री-रिलीज में इस मूवी ने नेट लगभग 40 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। 

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Box Office Day 17: हर्षवर्धन-मावरा की जोड़ी ने मचाया धमाल, रविवार को हुई तगड़ी कमाई!

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    इसके साथ ही री-रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में हर्षवर्धन राणे की ये फिल्म नंबर-1 बन गई है। इस मूवी से अलावा 9 और फिल्में ऐसी हैं, जो दोबारा रिलीज में बॉक्स ऑफिस पर अव्वल साबित हुई हैं। उनकी लिस्ट इस प्रकार है- 

        फिल्म    री-रिलीज कलेक्शन
       सनम तेरी कसम     40 करोड़
       तुम्बाड     38 करोड़
       घिली     26 करोड़
      ये जवानी है दीवानी     26 करोड़
      शोले     13 करोड़
      रॉकस्टार     10 करोड़
      लैला मजनू     9 करोड़
      मुरारी     8 करोड़
      गब्बर सिंह     8 करोड़
      मणिचित्राथजु     7 करोड़

    इस लिस्ट को देखकर आप ये अनुमान आसानी से लगा सकते हैं कि सनम तेरी कसम ने री-रिलीज में बॉक्स ऑफिस पर किन-किन फिल्मों को मात दी है। 

    फ्लॉप से हिट बन गई सनम तेरी कसम

    साल 2016 में निर्देशक विनय सप्रू और राधिका राव के निर्देशन में बनी फिल्म सनम तेरी कसम असफल रही थी और उस वक्त इस मूवी ने करीब 9 करोड़ का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही किया था। चूंकि अब री-रिलीज में इस फिल्म ने धमाका कर दिया तो उस लिहाज से सनम तेरी कसम फ्लॉप होने के बाद हिट हो गई है। मूवी का नेट कलेक्शन 50 करोड़ के आस-पास हो गया है।

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Collection Day 16: छावा के आगे चला सनम तेरी कसम का जादू, दूसरे शनिवार को शॉकिंग रही कमाई