विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hi Nanna Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर Mrunal Thakur की फिल्म 'हाय नन्ना' का जलवा, इतने करोड़ से खुला खाता

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 08 Dec 2023 03:22 PM (GMT+05:30)

Hi Nanna Box Office Collection Day 1 सुपरस्टार नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म हाय नन्ना सिनेमाघरों में रिलीज हो ...और पढ़ें

हाय नन्ना ने इतने करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर खोला खाता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
हाय नन्ना ने इतने करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर खोला खाता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मृणाल ठाकुर और नानी की फिल्म रिलीज
  2. ओपनिंग डे पर फिल्म हाय नन्ना ने किया इतना कारोबार
  3. एनिमल की आंधी का हाय नन्ना पर नहीं पड़ा असर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hi Nanna Box Office Collection Day 1: 'कुमकुम भाग्य' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने आज हिंदी और साउथ सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। 'सीता रामम' के सक्सेस के बाद मृणाल ठाकुर साउथ का जाना-माना चेहरा बन गई हैं। 'पिप्पा' से वाहवाही बटोरने के बाद अब मृणाल फिल्म 'हाय नन्ना' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। 

Shouryuv के निर्देशन में बनी फैमिली ड्रामा 'हाय नन्ना' 7 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। लोगों को न केवल फिल्म की कहानी पसंद आई है, बल्कि मृणाल और नानी के अभिनय व उनकी केमिस्ट्री ने भी दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा रहा हाय नन्ना का हाल?

फिल्म 'हाय नन्ना' तेलुगु के साथ-साथ तमिल और हिंदी में भी रिलीज हुई है। पैन इंडिया फिल्म में पिता और बेटी के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी बयां की गई है, जो लोगों को पसंद आई। गुरुवार को सिनेमाघरों में आई फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर अच्छा कारोबार किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सिंगल डे 4.9 करोड़ का बिजनेस किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

यह भी पढ़ें- साउथ एक्टर Nani ने इवेंट में विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की पूल फोटोज दिखाने पर दिया रिएक्शन, मांगी माफी

क्या है 'हाय नन्ना' की कहानी?

'हाय नन्ना' की कहानी एक बेटी और पिता के इर्द-गिर्द घूमती है। एक बच्ची (कियारा के), जिसे उसकी मां छोड़ देती है और उसका पिता (नानी) बिना मां के उसकी परवरिश करता है। वह अपने परिवार के हर सदस्य के बारे में उसे बताता है, लेकिन मां का जिक्र होते ही वह इग्नोर कर देता है। फिर कहानी में एंट्री होती मृणाल ठाकुर की, जो नानी की बेटी के साथ घुल-मिल जाती हैं। आखिर, नानी की बेटी को उसकी मां ने क्यों छोड़ा, यही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म में श्रुति हासन ने भी अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- Hi Nanna Twitter Review: नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'हाय नन्ना' हुई रिलीज, जानिए दर्शकों को कितनी आई पसंद