विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10हफ्ते बाद भी नहीं रुका Hanuman Ansh का तांडव, 'महाबली' की कृपा से 71वें दिन हुआ चमत्कार; मेकर्स की भरी झोली

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:29 AM (IST)

दृश्यम 3 के सामने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश के कदम भले ही डगमगाए हों, लेकिन वर्ल्डवाइड ये फिल्म ...और पढ़ें

हनुमान अंश के 10 हफ्तों का कलेक्शन/फोटो-Instagram

हनुमान अंश के 10 हफ्तों का कलेक्शन/फोटो-Instagram

HighLights

  1. दुनियाभर में हनुमान अंश ने 71वें दिन की शानदार कमाई

  2. दो फिल्मों के बावजूद लगातार कर रही है अच्छी कमाई

  3. इस OTT प्लेटफॉर्म के साथ हुई मेकर्स की डील?

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 2 करोड़ के बजट में बनी और दुनियाभर में 440 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली नीम करोली बाबा की कहानी लोगों को खूब लुभा रही है। यही वजह है कि 10 हफ्ते बाद भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर न तो दृश्यम और न ही जेलर इस फिल्म की रफ्तार को कम कर पाए। भक्तिपूर्ण फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के 71वें दिन के आंकड़ें सामने आ चुके हैं, जो वाकई कमाल के हैं।

71वें दिन दुनियाभर में हनुमान अंश ने किया कमाल

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 71 दिनों में कुल 448.61 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का कुल कलेक्शन 48.40 करोड़ तक पहुंच चुका है। इस फिल्म को ओवरसीज मार्केट में 11 सितंबर को रिलीज किया गया था, जहां मूवी का रिस्पांस काफी अच्छा था।

इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट कंट्रीज में भी दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। मूवी ने नॉर्थ अमेरिका में अकेले 10 लाख डॉलर यानी कि 1 मिलियन का बिजनेस किया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ये हनुमान अंश साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

Untitled design - 2026-10-09T081847.943

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी हनुमान अंश?

वर्ल्डवाइड धूम मचाने वाली इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कलेक्शन 339.13 करोड़ तक नेट पहुंचा है और ग्रॉस कमाई 400.21 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 71वें दिन फिल्म में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 (Drishyam 3) और जेलर 2 के सामने 14 लाख का कलेक्शन किया है।

शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से डिवोशनल ड्रामा फिल्म की ओटीटी रिलीज पर कोई मुहर नहीं लगाई गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म थिएटर्स से हटने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)पर आ सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ मेकर्स की 100 करोड़ की डील हुई है। 

यह भी पढ़ें- 71वें दिन बदल गया Hanuman Ansh की कमाई का गणित, 'नई नवेली' के सामने किया शॉकिंग कलेक्शन

यह भी पढ़ें- हनुमान अंश के बाद अब बनेगी 'महादेव अंश' फिल्म, बिहार से निकली कहानी, यूपी में होगी शूटिंग