70वें दिन Hanuman Ansh पर हुई नीम करोली बाबा की कृपा, बुधवार को डिवोशनल ड्रामा पर फिर हुई नोटों की बारिश
फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 70 दिन पूरे कर लिए हैं। इसका शानदार कलेक्शन काफी चौंकाने वाला है।
-1792031856996_m.webp)
हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
HighLights
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 70 दिन पूरे किए
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म
छोटे बजट की फिल्म ने बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी की डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) अपने 11वें हफ्तें में प्रवेश करने जा रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज 70 दिन पूरे हो चुके हैं।
हनुमान अंश नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satya) ने इसमें नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) का किरदार निभाया है।
हनुमान अंश को पूरे हुए 10 हफ्ते
मजेदार बात ये है कि 10वें हफ्ते में वीकडे पर भी फिल्म आराम से 2 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर ले रही है। फिल्म को मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और ये कुछ ही समय बाद पर्दे से उतरने वाली थी।
-1792032041488.webp)
वहीं बात करें 69वें दिन की तो हनुमान अंश ने 1.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ कई बड़ी फिल्मों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 338.33 करोड़ रुपये हो चुका है।
दुनियाभर में की धांसू कमाई
वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई स्पीड से बढ़ रही है। बुधवार को हनुमान अंश का ओवरसीज कलेक्शन 41 करोड़ रुपये रहा और इस हिसाब से वर्ल्डवाइड कलेक्शन 440 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
हनुमान अंश ने अपने साथ रिलीज हुई टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्मों को धूल चटाई और दिखा दिया कि बड़ा बजट और स्टार्स किसी भी फिल्म की रिलीज के लिए मायने नहीं रखते। अगर कहानी सच्ची हो तो दर्शक खुद इससे जुड़ जाते हैं।
-1792032072787.webp)
फिल्म में लक्ष्मीदास नाम के एक लड़के की कहानी दिखाई गई है जो अपने मां के निधन के बाद भगवान की खोज में निकल जाता है। उसे ऐसा लगता है कि मां वही मिलेगी क्योंकि पिताजी उसे बताते हैं कि मां भगवान के पास चली गई है। इसकी कहानी के साथ-साथ हनुमान अंश के गानों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।
