विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

69वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म Hanuman Ansh की कमाई ने छू लिया आसमान, बुधवार को हुआ छप्परफाड़ कलेक्शन

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:41 PM (IST)

नीम करोली बाबा के जीवन को दर्शाती डिवोशनल फिल्म Hanuman Ansh ने 69वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। जानिए फिल्म का कलेक्शन...

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

HighLights

  1. हनुमान अंश की कमाई ने बजरंगी भाईजान को छोड़ा पीछे

  2. 69वें दिन हनुमान अंश की कमाई ने रचा इतिहास

  3. 400 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है हनुमान अंश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। 69वें दिन भी नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म की कमाई करोड़ों में हुई है।

7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) से किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह फिल्म दो महीनों से सिनेमाघरों में है और करोड़ों में कमाई कर रही है।

हनुमान अंश की हुई छप्परफाड़ कमाई

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, नीब करौरी बाबा (Neeb Karori Baba) या नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनी डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 69वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है। फिल्म इन दिनों तेलुगु भाषा में भी रन कर रही है। हिंदी में फिल्म ने 45 लाख कमाए हैं, जबकि तेलुगु में 80 लाख की कमाई कर ली है। 

दृश्यम 3 का भी नहीं पड़ रहा असर

एक तरफ सिनेमाघरों में दृश्यम द कॉन्क्लूजन चल रही है, लेकिन इसका असर हनुमान अंश की कमाई पर नहीं पड़ा। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमा रही है। बीते दिन ही फिल्म ने 1.3 करोड़ कमाए और अब 10वें बुधवार को भी कलेक्शन धांसू रहा।

hanuman ansh box office collection day 69

ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

बॉलीवुड की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म हनुमान अंश ने 69 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 338.33 करोड़ रुपये के करीब कर लिया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इस फिल्म ने सैयारा (322.09 करोड़), बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़) और वॉर (318.01 करोड़) फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हनुमान अंश का दूसरा पार्ट

विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनी फिल्म हनुमान अंश नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन को दिखाती है। हनुमान अंश पार्ट 2 (Hanuman Ansh 2) भी बन रही है जिसकी रिलीज डेट से अभी तक पर्दा नहीं हटा है। 

यह भी पढ़ें- 68वें दिन बजरंग बली के आशीर्वाद से लगी Hanuman Ansh की नैया पार, मंगलवार को हुई धनवर्षा; कमाया सॉलिड मुनाफा

यह भी पढ़ें- 68वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, मंगलवार को डिवोशनल फिल्म पर हुई धनवर्षा