Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Good Newwz Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ ने की ज़बर्दस्त कमाई, पार किया 175 करोड़ का पड़ाव

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 09 Jan 2020 07:13 PM (IST)

    Good Newwz Box Office Collection Day 13 ओवरसीज़ में भी गुड न्यूज़ का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। ओवरसीज़ में फ़िल्म 7 जनवरी तक 63.46 करोड़ कर चुकी है।

    Good Newwz Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ ने की ज़बर्दस्त कमाई, पार किया 175 करोड़ का पड़ाव

    नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। रिलीज़ के 13 दिनों में फ़िल्म ने 175 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया है और अक्षय कुमार की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्मों में शामिल हो गयी है। माना जा रहा है कि गुड न्यूज़ अब 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। शुक्रवार से फ़िल्म के सामने दो नई फ़िल्मों की चुनौती शुरू हो जाएगी, मगर उससे पहले गुड न्यूज़ ठोस स्थिति में पहुंच चुकी होगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को फ़िल्म की रिलीज़ को 13 दिन पूरे हो गये और 4.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ गुड न्यूज़ का 13 दिनों का नेट कलेक्शन अब 177.31 करोड़ हो गया है। गुड न्यूज़ अक्षय कुमार की सबसे अधिक कामयाब फ़िल्मों में शामिल हो गयी है। 200 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए गुड न्यूज़ को अब 22.69 करोड़ की दरकार है, जो आने वाले दिनों में मिलने की सम्भावना है।

    अगर दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो कलेक्शंस मजबूत रहे हैं। शुक्रवार को 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं शनिवार को 11.70 करोड़ और रविवार को 14.40 करोड़ जमा किये थे। वर्किंग वीक में भी फ़िल्म के कलेक्शंस स्थिर बने रहे। दूसरे सोमवार को फ़िल्म ने 5.40 करोड़ और मंगलवार को 5.04 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    पहले हफ़्ते में गुड न्यूज़ का शानदार सफ़र

    27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई गुड न्यूज़ ने पहले हफ़्ते में 127.90 करोड़ जमा किये थे। फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 17.56 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को 21.78 करोड़ और रविवार को 25.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। साल के आख़िरी दिनों में गुड न्यूज़ का शानदार सफ़र जारी रहा। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 13.41 करोड़ और मंगलवार को 16.20 करोड़ बटोर लिये। बुधवार को नये साल की शुरुआत पर गुड न्यूज़ के कलेक्शंस में ज़ोरदार उछाल आया और फ़िल्म ने 22.50 करोड़ जमा कर लिये थे। इसके साथ फ़िल्म ने छठे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। गुरुवार को रिलीज़ के सातवें दिन 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया। 

    उधर, ओवरसीज़ में भी गुड न्यूज़ का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। ओवरसीज़ में फ़िल्म 7 जनवरी तक 63.46 करोड़ कर चुकी है। ओवरसीज़ में अक्षय के लिए यह अब तक का बेस्ट कलेक्शन है। राज मेहता निर्देशित फ़िल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर ख़ान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।