Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Godzilla Vs Kong: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच 50 करोड़ पर पहुंचने वाली है हॉलीवुड फ़िल्म

    गॉडज़िला वर्सेज़ कॉन्ग 24 मार्च को अंग्रेज़ी के अलावा तमिल-तेलुगु और हिंदी भाषाओं में 1700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। मिड वीक रिलीज़ होने के बावजूद फ़िल्म ने 6.40 करोड़ की बेहतरीन ओपनिंग ली थी। इसके बाद गुरुवार को 5.40 करोड़ और शुक्रवार को 4.22 करोड़ जमा किये।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Tue, 06 Apr 2021 11:29 AM (IST)
    Hero Image
    Godzilla Vs Kong Box Office Collection Day 12. Photo- Twitter/ Film Account

     नई दिल्ली, जेएनएन। मनोरंजन इंडस्ट्री में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। एक के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ कोविड-19 का शिकार हो रहे हैं। वहीं, कई राज्यों में केस बढ़ने की वजह के सार्वजनिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। ऐसे माहौल में भी हॉलीवुड फ़िल्म 'गॉडज़िला वर्सेज़ कॉन्ग' बेहतरीन कमाई कर रही है। फ़िल्म 50 करोड़ के नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन पर पहुंचने वाली है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे वीकेंड में फ़िल्म ने शुक्रवार को 2.10 करोड़, शनिवार को 1.86 करोड़ और रविवार को 2.55 करोड़ का कलेक्शन करके 6.55 करोड़ और जोड़े, जिसे मिलाकर 12 दिनों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 46.58 करोड़ हो चुका है, यानी फ़िल्म को 50 करोड़ के पड़ाव तक पहुंचने के लिए 3.42 करोड़ चाहिए, जो तीसरे वीकेंड तक आराम से मिल जाएगा। 

    ओपनिंग वीक (9 दिन) में कमाये 40 करोड़

    गॉडज़िला वर्सेज़ कॉन्ग 24 मार्च को अंग्रेज़ी के अलावा तमिल-तेलुगु और हिंदी भाषाओं में 1700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। मिड वीक रिलीज़ होने के बावजूद फ़िल्म ने 6.40 करोड़ की बेहतरीन ओपनिंग ली थी। इसके बाद गुरुवार को 5.40 करोड़ और शुक्रवार को 4.22 करोड़ जमा किये। शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में एक बार फिर उछाल आया और 6.42 करोड़ बटोरे। रविवार को फ़िल्म ने 6.52 करोड़ जमा किये।

    सोमवार को होली (29 मार्च) की छुट्टी पर 3.94 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार को फ़िल्म 2.73 करोड़ जुटाने में कामयाब रही, जबकि बुधवार को 2.29 करोड़ और गुरुवार को 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने ओपनिंग वीक में 40.07 करोड़ का नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में किया। जानकारों के अनुसार, गॉडज़िला वर्सेज़ कॉन्ग की कमाई का बड़ा हिस्सा दक्षिण भारत से आया है, जहां फ़िल्म अंग्रेज़ी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ हुई है।