Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GOAT Box Office Collection Day 9: शुक्रवार को 'गोट' के कलेक्शन में आया उछाल, डबल सेंचुरी बनाने के बेहद नजदीक

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 10:38 AM (IST)

    स्त्री 2 (Stree 2) के सामने साउथ सुपरस्टार की थलापति विजय की फिल्म गोट (GOAT) का चार्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भले ही न चल पा रहा हो लेकिन साउथ में ये मूवी कमाल कर रही है। तमिल भाषा में बनी ये साई-फाई फिल्म 100 करोड़ के बाद अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।

    Hero Image
    गोट का बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन का कलेक्शन/ फोटो- IMDB

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में जहां इस वक्त स्त्री 2 राज कर रही है, वहीं अब साउथ बॉक्स ऑफिस पर थलापति विजय की फिल्म गोट ने कब्जा कर लिया है। 5 सितंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी को पैन इंडिया रिलीज किया गया है। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म गोट के क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने इसे पैन इंडिया रिलीज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओरिजिनल भाषा तमिल के अलावा विजय की फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 39.15 करोड़ से तमिल में, 3 करोड़ से तेलुगु में और 1.85 करोड़ से खाता खोला था। अब महज 9 दिनों के अंदर ही मूवी डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमाने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है।

    9 दिनों में गोट के खाते में आए इतने करोड़

    गुरुवार के बाद थलापति विजय की फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के शुक्रवार के आंकड़े भी सब सामने आ गए, जिनमें तमिल भाषा में तो कलेक्शन में उछाल देखने को मिला, लेकिन हिंदी और तेलुगु में ये फिल्म सुस्त रही।

    यह भी पढ़ें: GOAT Box Office Day 7: स्क्रीन पर डबल रोल निभाकर थलापति विजय ने माचई तबाही, दूसरे वीकेंड में और बढ़ेगी कमाई

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को तमिल में तकरीबन फिल्म की कमाई 5.6 करोड़ के आसपास थी, जबकि शुक्रवार 'गोट' के खाते में सिंगल डे पर 6.48 करोड़ आए, वहीं तेलुगु में फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन 10 लाख और हिंदी भाषा में 36 लाख के आसपास कमाई की। सभी भाषाओं को मिलाकर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 9 दिनों के अंदर ही 184.94 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और अब 200 करोड़ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

    गोट के 9 दिनों के कलेक्शन 

    वर्ल्डवाइड  340.5 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट  184.94 करोड़ रुपए
    हिंदी  11.66 करोड़/ शनिवार- 36 लाख
    तमिल  162.88 करोड़/ शनिवार-6.48 करोड़
    तेलुगु  10.4 करोड़/ 10 लाख-शनिवार

    हिंदी भाषा में स्त्री के सामने 'गोट' का नहीं चला बस

    थलापति विजय की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी फिल्मों को हिंदी ऑडियंस भी बड़े चाव से देखती है। हालांकि, इस वक्त स्त्री के सामने उनका स्टारडम भी फीका पड़ता दिखाई दिया। हिंदी में फिल्म सिर्फ पहले वीकेंड तक ही करोड़ों में कमाई कर पाई, उसके बाद इसका कलेक्शन सीधा लाखों में आ लुढ़का।

    goat box office

    बहरहाल, अगर सभी भाषाओं को ध्यान में रखा जाए, तो गोट बॉक्स ऑफिस पर काफी स्पीड से दौड़ रही है। इंडियन बॉक्स ऑफिस के मुकाबले विजय की फिल्म की रफ्तार दुनियाभर में काफी तेज है। ये मूवी दुनियाभर में अब तक 340.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें: GOAT Box Office Day 7: सस्पेंस से भरपूर 'गोट' से थलापति विजय ने माचई तबाही, बना डाला इतने करोड़ का साम्राज्य