विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18वें दिन अजय देवगन की Drishyam 3 के साथ हो गया खेला, राम नवमी पर बदला कमाई का पूरा समीकरण

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:16 AM (IST)

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज के 18वें दिन हैरान करने वाला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर जारी दृश्यम 3 का कब्जा

  2. रिलीज के 18वें दिन पहले कमाई के समीकरण

  3. अब तक इतना हुआ दृश्यम 3 का टोटल बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 3 जल्द ही रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक कमाई के मामले में ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म शानदार प्रदर्शन करती नजर आई है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 

लेकिन रिलीज के 18वें दिन दृश्यम 3 (Drishyam 3) के साथ कमाई के मामले में बड़ा खेला हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राम नवमी के मौके पर इस मूवी ने कितना कारोबार किया है। 

18वें दिन दृश्यम 3 का कारोबार

2 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अजय देवगन की दृश्यम 3 को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। अपनी दमदार कहानी और पॉपुलर फ्रेंचाइजी होने की वजह से दृश्यम 3 को काफी सफलता मिली है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमाल दिखाने वाली ये फिल्म रिलीज के 18वें दिन पटरी से उतरती हुई नजर आई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 18वें दिन दृश्यम पार्ट 3 की कमाई 3.40 करोड़ रही है।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 की 15वें दिन हुई शॉकिंग कमाई, 3 नई फिल्मों के आने से बदला गणित; Ajay Devgn के हाथ आए इतने करोड़

drishyam 3movie

जोकि बीते दिन की तुलना में आधी है। राम नवमी के मौके पर जहां एक तरफ अक्सर फिल्मों की कमाई में इजाफा नजर आता है, वहीं दृश्यम 3 के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला है। बात की जाए दृश्यम पार्ट 3 के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में तो वह अब 350 करोड़ के पार चला गया है।

drishyam 3 ott release

जिसके बदौलत निर्देशक अभिषेक पाठक की ये सस्पेंस थ्रिलर ब्लॉकबस्टर बन गई है। बता दें कि दृश्यम 3 अभिनेता अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। 

दुनियाभर में भी दृश्यम 3 की छाप

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी दृश्यम 3 कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। अब तक ये फिल्म ओवरसीज 128 करोड़ के करीब बिजनेस कर चुकी है। जिसकी मदद से दृश्यम 3 का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 548 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही अजय देवगन की ये फिल्म 600 करोड़ का ग्लोबली आंकड़ा भी पार करती हु नजर आ सकती है।

यह भी पढ़ें- मुंबई में Ajay Devgn के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण के चलते हुई कार्रवाई