Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Girl Box Office Collection Day 12: 100 करोड़ के बाद ड्रीम गर्ल की नज़र अब गोल्ड पर, आज कर सकती है ये कारनामा

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 25 Sep 2019 01:02 PM (IST)

    Dream Girl Box Office Collection Day 12 आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 13 सितम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची थी और फ़िल्म ने 72.20 करोड़ का कलेक्शन पहले ...और पढ़ें

    Hero Image
    Dream Girl Box Office Collection Day 12: 100 करोड़ के बाद ड्रीम गर्ल की नज़र अब गोल्ड पर, आज कर सकती है ये कारनामा

    नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड की नई हिट मशीन बन चुके हैं। ड्रीम गर्ल उनकी लगातार छठी फ़िल्म है, जो बॉक्स ऑफ़िस पर हिट का दर्ज़ा हासिल कर चुकी है। रिलीज़ के 12 दिनों में फ़िल्म ने 104 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फ़िल्म आज (25 सितम्बर) को अक्षय कुमार की गोल्ड के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा दौर में अक्षय कुमार ही ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने बैक टू बैक 10 हिट फ़िल्में दी हैं। अब आयुष्मान खुराना उनको फॉलो करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिनकी ड्रीम गर्ल छठी फ़िल्म है, जो हिट मानी जा रही है। फ़िल्म ने मंगलवार को रिलीज़ के 12 दिन पूरे कर लिये और कलेक्शन रहा 3.30 करोड़। इसे मिलाकर ड्रीम गर्ल का 12 दिनों का कारोबार 104.70 करोड़ रुपये हो चुका है। अक्षय कुमार की गोल्ड ने 107.37 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया, जिसे ड्रीम गर्ल आज पीछे छोड़ सकती है। 

    अगर ड्रीम गर्ल के दूसरे हफ़्ते के कलेक्शंस देखें तो फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर स्थिर बनी हुई है। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म ने शुक्रवार को 5.30 करोड़, शनिवार को 9.10 करोड़ और रविवार को 11.05 करोड़ जमा किये। वहीं सोमवार को 3.75 करोड़ किया था। 

    ड्रीम गर्ल 13 सितम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची थी और फ़िल्म ने 72.20 करोड़ का कलेक्शन पहले हफ़्ते में किया था। ड्रीम गर्ल को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में आयुष्मान ने कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक का किरदार निभाया है, जो पूजा नाम से लड़की की आवाज़ में अपने ग्राहकों से बात करता है। कहानी में मज़ेदार मोड़ तब आता है, जब पूजा के चाहने वाले उससे शादी करना चाहते हैं।