विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Girl 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी 'ड्रीम गर्ल 2' का धमाल, छठे दिन कमाई में आया बंपर उछाल

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM (IST)

Dream Girl 2 Day 6 Collection आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इन दिनों सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

ड्रीम गर्ल 2 ने छठे दिन दिखाया कमाल (Photo Credit-Instagram)
ड्रीम गर्ल 2 ने छठे दिन दिखाया कमाल (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. छठे दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने कमाए इतने करोड़
  2. बॉक्स ऑफिस कमाल कर रही है ड्रीम गर्ल 2
  3. आयुष्मान खुराना की फिल्म ने जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली जेएनएन: Dream Girl 2 Day 6 Box Office Collection: निर्देशक राज शांडिल्य की 'ड्रीम गर्ल 2' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ये कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। ऑडियंस की ओर से 'ड्रीम गर्ल 2' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है,

जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। इस बीच आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं,जिनमें बंपर उछाल दर्ज किया गया है।

छठे दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने कमाए इतने करोड़

बीते 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' हर दिन शानदार प्रदर्शन कर रही है। रक्षा बंधन के हॉलिडे के अवसर का आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ने जमकर फायदा उठाया है। गौर करें 'ड्रीम गर्ल 2' के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़े की तरफ तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक इस फिल्म ने 7 से 8 करोड़ के बीच में कारोबार किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

रिलीज के छठे दिन 'ड्रीम गर्ल 2' के कमाई के इस आंकड़े से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि आयुष्मान खुराना के फिल्मी करियर की एक और हिट फिल्म आने वाली है। साल 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' की तरह इसका सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' भी दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रहा है।

जानिए 'ड्रीम गर्ल 2' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओपनिंग वीकेंड पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली 'ड्रीम गर्ल 2' ने बीते दिनों में भी कमाल का कलेक्शन किया है। पिछले तीन दिनों में 'ड्रीम गर्ल 2' ने क्रमश: सोमवार को 5.42, मंगलवार को 5.87 और बुधवार को अब तक 7-8 करोड़ की कमाई कर ली है, जो कुल मिलाकर 19-20 करोड़ से ज्यादा है।

इसके हिसाब से आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 दिन में 59-60 करोड़ के बीच हो गया है, जोकि काफी शानदार माना जा रहा है।