Doctor G Box Office Day 4: वीकेंड खत्म होते ही बीमार हुई आयुष्मान की 'डॉक्टर जी', सोमवार को कमाए बस इतने करोड़
Doctor G Box Office Day 4 Collection आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की हालिया रिलीज फिल्म डॉक्टर जी वीकेंड पर ठीक-ठीक कमाई करने के बाद सोमवार को लड़खड़ा गई। 14 अक्टूबर को रिलीज हुई डॉक्टर जी मंडे टेस्ट में बीमार नजर आ रही है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Doctor G Box Office Day 4 Collection: अगल मुद्दे पर होने के कारण आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट रिलीज डॉक्टर जी को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल जरुर करेंगी। फिल्म ने ओपनिंग भी ठीक-ठाक की और इसके बाद फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। साधारण प्रमोशन और सिंपल स्टारकास्ट होने के बाद भी डॉक्टर जी का वीकेंड कलेक्शन तारीफ के काबिल था, लेकिन वीकेंड खत्म होते ही फिल्म लड़खड़ा गई। सोमवार को फिल्म ने निराशाजनक कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें- Kantara Day 2 Box Office: दूसरे दिन ही साउथ की कंटारा ने दिखाया भौकाल, नाराज देवता की कहानी लोगों को आई पसंद
वीकेंड कलेक्शन था बढ़िया
आयुष्मान खुराना अपनी हर फिल्म से दर्शकों के सामने कुछ अलग परोसने की कोशिश करते हैं, जो सोसाइटी को भी एक अच्छा मैसेज देती है। डॉक्टर जी के साथ भी आयुष्मान ने कुछ ऐसा ही करना चाह। फिल्म कैंपस कॉमेडी ड्रामा है, जो मेडिकल और डॉक्टरों की जिंदगी की उलझनों पर बात करती है। फिल्म को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन मंडे टेस्ट में डॉक्टर जी बीमार हो गई। 14 अक्टूबर को रिलीज हुई डॉक्टर जी ने पहले दिन 3.87 करोड़ के साथ खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 5.22 करोड़ का कलेक्शन किया और रविवार को कमाई 5.94 करोड़ पहुंच गई।
मंडे टेस्ट में बीमार हुई डॉक्टर जी
अब सोमवार को लेकर जो शुरुआती आंकड़े सामने आए है उन्हें देखकर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि डॉक्टर जी के कलेक्शन में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर जी ने सोमवार को लगभग 1.50 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.53 करोड़ के करीब पहुंच गया है। डॉक्टर जी का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस तरह है,
पहला दिन- ₹ 3.87 करोड़
दूसरा दिन- ₹ 5.22 करोड़
तीसरा दिन- ₹ 5.94 करोड़
चौथा दिन~ ₹ 1.50 करोड़
कुल कमाई~ ₹ 16.53 करोड़
डॉक्टर जी का बजट
डॉक्टर जी के लागत की बात करें तो यह लगभग 35 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म अगर धीमी गति से भी आगे बढ़ती रही तो जल्द अपना मुनाफा निकालने में कामयाब हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।