Doctor G Collection Day 2: 'डॉक्टर जी' के कलेक्शन में उछाल, अयुष्मान की फिल्म ने दो दिन में कमाए इतने करोड़
Doctor G Box Office Collection Day 2 आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक ठाक बिजनेस किया था जिसके बाद शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखा गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Doctor G Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'डॉक्टर जी' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हमेशा एक अलग तरह की फिल्म में नजर आने वाले आयुष्मान ने 'डॉक्टर जी' में एक गायनेकोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है। इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर 'कोड नेम: तिरंगा' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। आयुष्मान की फिल्म इस पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
'डॉक्टर जी' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
'डॉक्टर जी' को रिलीज के दूसरे दिन, शनिवार को फायदा मिलता नजर आ रहा है। जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि शुक्रवार से शनिवार को कमाई में उछाल आएगा, हुआ भी ऐसा ही। पहले दिन फिल्म ने 3.87 करोड़ की कमाई की थी। Sacnilk के मुताबिक, दूसरे दिन, शनिवार को 'डॉक्टर जी' ने 5.1 करोड़ का कलेक्शन किया है (आंकड़े शुरुआती हैं, इनमें फेरबदल संभव है)। इसके साथ ही दो दिन में फिल्म का कुल बिजनेस 8.97 करोड़ हो गया है।
अलग विषय पर बनी है फिल्म
आयुष्मान खुराना कभी भी बड़े बजट की फिल्मों में नजर नहीं आते हैं। बल्कि वो ऐसी फिल्में चुनते हैं जो लोगों के जेहन पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। बात चाहे विक्की डोनर की हो या फिर डॉक्टर जी की। लोगों को आयुष्मान अपने रोल में इम्प्रेस कर जाते हैं।
अनेक में आ चुके हैं नजर
सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्म डॉक्टर जी का टोटल बजट 35 करोड़ रुपये का है। शनिवार का कलेक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार के दिन छुट्टी की वजह से डॉक्टर जी अच्छा बिजनेस कर सकती है। इस फिल्म से अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने बतौर निर्देशक अपना डेब्यू किया है।
'एन एक्शन हीरो' है अगला प्रोजेक्ट
डॉक्टर जी को देशभर में 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। बता दें कि इससे पहले आयुष्मान खुराना, अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अनेक' में नजर आ चुके हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके अलावा आयुष्मान खुराना जल्द ही 'एन एक्शन हीरो' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें