विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की Dhamaal 4 ने मचाया कोहराम, विदेशी बाजार में कॉमेडी फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Published: Thu, 16 Jul 2026 09:04 AM (GMT+05:30)

Dhamaal 4 Worldwide Collection: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने पहले बुधवार को दुनियाभर में तगड़ी कमाई की है। जानिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन...

धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडि- एक्स

धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडि- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बेतहाशा नोट छाप रही है। इस फिल्म ने मात्र 6 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मार ली है और विदेशी बाजार में खूब कमाई कर रही है।

10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की धमाल 4 (Dhamaal 4 Box Office Collection) जल्द ही अपना बजट वसूलने वाली है। वीकेंड में तो फिल्म ने अच्छा कारोबार किया ही, वीकडेज पर भी यह धूम मचा रही है।

धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कॉमेडी फिल्म धमाल 4 की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं और यह खूब कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा धमाल 4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को 6.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जबकि विदेशी बाजार में फिल्म ने सिंगल डे 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

दुनियाभर में धमाल 4 की कमाई

धमाल 4 का ओवरसीज कलेक्शन 6 दिनों में 17.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, बात करें नेट कलेक्शन की तो इस कॉमेडी फिल्म ने 90 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है और ग्रॉस कलेक्शन 107 करोड़ के पार है। यानी की कुल मिलाकर धमाल 4 ने दुनियाभर में 124.36 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 

Dhamaal 4 Worldwide Collection Day 1

कितना है धमाल 4 का बजट?

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच है। उम्मीद है कि इस वीकेंड तक फिल्म अपना बजट भी वसूल कर ले। 

  • पहला दिन- 14 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 22.50 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 28.50 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 8.7 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन- 9.50 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 6.50 करोड़ रुपये

धमाल 4 की स्टार कास्ट

धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किश्त में अजय देवगन की वापसी हुई है और उनके साथ धमाल मचाने के लिए इस बार रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, रवि किशन और संजय मिश्रा की मंडली आई है। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- बुधवार को Welcome To The Jungle का सिंहासन जलकर हुआ राख, 19वें दिन ही Dhamaal 4 के सामने 'चिल्लर' भर हुई कमाई

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 ऊपर वीकडे पर हुई कुबेर कृपा, सेंचुरी के काफी करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म