विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhamaal 4 ऊपर वीकडे पर हुई कुबेर कृपा, सेंचुरी के काफी करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

Published: Wed, 15 Jul 2026 09:07 PM (IST)

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' वीकडे पर भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनिभाभर में कमाई के झंड़े गाड़ दिए हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) और अरशद वारसी की फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) वीकडे पर भी थमने का नाम नहीं ले रही। क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद बुधवार को इसकी कमैई ने चौंका दिया। 14 करोड़ से ओपनिंग करने वाली धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत की और दूसरे और तीसरे दिन वेलकम टू द जंगल को कड़ी चुनौती दे डाली। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 22.50 करोड़ और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रहा।

कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन?

चौथे दिन इसने 8.75 करोड़ और पांचवे दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब छठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है जोकि मिड वीक के हिसाब से ठीक है। इस हिसाब से अब तक फिल्म का कलेक्शन 87.40 करोड़ रुपये हो गया।

Dhamaal (3)

अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे

वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 115 करोड़ रुपये हो गया है। हफ्ते के दिनों में भी अच्छी कमाई का ट्रेंड बनाए रखने के अलावा,'धमाल 4' ने हाल ही में रिलीज हुई कुछ बॉलीवुड फिल्मों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इसने अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के ओपनिंग वीकेंड के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। उस फिल्म ने भारत में अपने शुरुआती तीन दिनों में कुल 63.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए थे, जिसमें तीसरे दिन 10,867 शो से 25.5 करोड़ रुपये की कमाई शामिल थी।

वहीं धमाल 4 ने फ्रेंचाइजी में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। साल 2019 में 'टोटल धमाल' के ओपनिंग वीकेंड के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पहले रविवार को 25.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर खजांची बनी Dhamaal 4, विदेशों में जमकर हुई नोटों की बारिश

यह भी पढ़ें- मंगलवार को Dhamaal 4 पर दनादन बरसे नोट, 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई ऊंची छलांग; फिर पलटी बाजी