विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को Dhamaal 4 पर दनादन बरसे नोट, 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई ऊंची छलांग; फिर पलटी बाजी

Published: Wed, 15 Jul 2026 12:03 AM (IST)

धमाल 4 के कलेक्शन में मंगलवार को काफी उछाल देखने को मिला है। अजय देवगन की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5/ फोटो- Instagram

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. मंगलवार को धमाल 4 की कमाई में आया उछाल

  2. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के नजदीक पहुंची फिल्म

  3. दुनियाभर में धमाल मचा रही है अजय देवगन की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेलकम टू द जंगल और एल्फा के बाद सिनेमाघरों में आई 'धमाल-4' ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की झड़ी लगा दी है। पहले दिन से ही अक्षय कुमार की फिल्म पर खतरा बन मंडराने वाली मूवी का 5वें दिन का अर्ली कनेक्शन सामने आ चुका है, जिसमें सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म की कमाई में एक अच्छा उछाल देखने को मिला।

मंगलवार को 'धमाल-4' की बढ़ी कमाई

10 जुलाई को रिलीज हुई अजय देवगन-रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'धमाल-4' ने 14 करोड़ से ओपनिंग ली थी। शनिवार को फिल्म ने 22.5 करोड़ और रविवार को 28.5 करोड़ का सॉलिड बिजनेस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लिया। हालांकि, सोमवार को वर्किंग डेज की वजह से फिल्म के कदम थोड़े लड़खड़ाए और 'धमाल-4' के खाते में 8.75 करोड़ रुपए आए।

हालांकि, मंगलवार को एक बार फिर से मूवी ने ऊंची छलांग लगाई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म की कमाई में 8.6 पर्सेट की ग्रोथ देखने को मिली और मूवी ने अभी तक 9.50 करोड़ का सिंगल डे पर कलेक्शन किया।

_ - 2026-07-14T180411.405

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के बेहद नजदीक

'वेलकम टू द जंगल' की तरह धमाल 4 भी दुनियाभर में तो 100 करोड़ का आंकड़ा 4 दिन में ही पार कर चुकी है और अब ये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इस क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। धमाल 4 का अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ तक का हुआ है। इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 17 करोड़ रुपए की कमाई और करनी है।

Screenshot 2026-07-14 180540

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जहां 'धमाल 4' ने अभी तक 115.44 करोड़ का कलेक्शन किया है, तो वहीं ओवरसीज मार्केट में मूवी की कमाई 16 करोड़ तक की हुई है। समीक्षकों से भले ही 'धमाल-4' को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है, लेकिन सिनेमाघरों में इसे भर-भरकर दर्शक मिल रहे हैं। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 OTT: 'धमाल 4' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? वेलकम टू द जंगल का बजा चुकी है बैंड

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल मार्केट में बजा Dhamaal 4 की कमाई का डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा जादुई आंकड़े के पार