Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dabangg 3 Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में बर्थडे बॉय सलमान की ख़ूब चली दबंगई, जानिए कुल कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 27 Dec 2019 07:42 PM (IST)

    Dabangg 3 Box Office Collection Day 7 गुड न्यूज़ को अधिकांश क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यूज़ दिये हैं। ऐसे में दर्शकों से भी ज़बर्दस्त रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।

    Dabangg 3 Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में बर्थडे बॉय सलमान की ख़ूब चली दबंगई, जानिए कुल कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान का आज (27 दिसम्बर) जन्मदिन है। उन्होंने उम्र का 54वां पड़ाव छू लिया है। इससे पहले गुरुवार को सलमान की ताज़ा रिलीज़ दबंग 3 ने सिनेमाघरों में एक हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया है। पहले हफ़्ते में दबंग 3 के कलेक्शंस 125 करोड़ के पार निकल गये हैं। शुक्रवार से सलमान का मुक़ाबला अक्षय कुमार से होगा, जिनकी गुड न्यूज़ सिनेमाघरों में पहुंच गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेड जानकारों के अनुसार, बुधवार को क्रिसमस पर ज़ोरदार उछाल लेने के बाद गुरुवार को दबंग 3 के कलेक्शंस में लगभग 50 फीसदी की गिरावट आयी। दबंग 3 ने गुरुवार यानि रिलीज़ के सातवें दिन 7 करोड़ जमा किये, जिसके साथ फ़िल्म का पहले हफ़्ते का नेट कलेक्शन 126.55 करोड़ हो चुका है।

    20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई दबंग 3 को ओपनिंग वीकेंड में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था, जिससे ओपनिंग कलेक्शंस प्रभावित हुए थे। दबंग 3 ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को फ़िल्म 24.75 करोड़ ही जुटा सकी। जैसे-जैसे स्थितियां सामान्य हुईं, दर्शक भी सिनेमाघरों की तरफ़  लौटने लगे और रविवार को फ़िल्म को 31.90 करोड़ की रकम मिली। 

    वर्किंग वीक में पहले सोमवार को दबंग 3 के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आयी। फ़िल्म ने सिर्फ़ 10.70 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार को कलेक्शंस के आंकड़े फिर बढ़े और 12 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ। वहीं, बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी पर दबंग 3 ने ज़ोरदार जंप लेते हुए 15.70 करोड़ जमा कर लिये थे।

    दबंग 3 को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप ने मुख्य किरदार निभाये हैं। दबंग 3 के सामने आज से अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ की चुनौती शुरू हो गयी है। राज मेहता निर्देशित फ़िल्म स्पर्म एक्सचेंज के विषय पर आधारित है। फ़िल्म में करीना कपूर ख़ान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुड न्यूज़ को अधिकांश क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यूज़ दिये हैं। ऐसे में दर्शकों से भी ज़बर्दस्त रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढे़ं: जानिए पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है अक्षय कुमार की गुड न्यूज़

    comedy show banner