Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चंडीगढ़ करे आशिकी' ने पहले हफ्ते में की इतनी कमाई, अब दूसरे हफ्ते में 'स्पाइडरमैन' और 'पुष्पा' से टक्कर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 18 Dec 2021 07:23 AM (IST)

    Chandigarh Kare Aashiqui Box Office Collection Day 7 अभिषेक कपूर निर्देशिक चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसम्बर को लगभग 2500 स्क्रींस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। पैनडेमिक के चलते इस साल लम्बे समय तक सिनेमाघर बंद रहे।

    Hero Image
    Chandigarh Kare Aashiqui box office collection. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने 16 दिसम्बर को सिनेमाघरों पहले हफ्ते का सफर पूरा कर लिया और इस दौरान 22 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया। अब दूसरे हफ्ते में फिल्म को स्पाइडरमैन- नो वे होम और पुष्पा पार्ट1- राइज का सामना करना होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक कपूर निर्देशिक चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसम्बर को लगभग 2500 स्क्रींस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी, जबकि पहले शनिवार को 4.87 करोड़ और रविवार को 5.91 करोड़ जमा किये, जिसके साथ 14.53 करोड़ का नेट कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया। 

    अगर पहले हफ्ते के बाकी दिनों में देखें तो फिल्म ने पहले सोमवार को 2.15 करोड़, मंगलवार को 2.18 करोड़, बुधवार को 2.05 करोड़ और गुरुवार को 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर चंडीगढ़ करे आशिकी का पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन 22.61 करोड़ हो गया। 

    अब दूसरे हफ्ते में चंडीगढ़ करे आशिकी को स्पाइडरमैन- नो वे होम और पुष्पा जैसी फिल्मों से टकराना होगा। स्पाइडरमैन- नो वे होम 16 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। वहीं, पुष्पा 17 दिसम्बर को रिलीज हुई है।

    इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड में फिल्मों अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने पहले हफ्ते में 120 करोड़ से अधिक जमा किये थे। वहीं, सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम- द फाइनल ट्रुथ ने 29.35 करोड़ का नेट कलेक्शन पहले हफ्ते में किया। अक्षय कुमार की बेलबॉटम ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन एक हफ्ते में किया था। पैनडेमिक की दूसरी लहर से पहले आयी रूही ने 17 करोड़ के आसपास पहले हफ्ते में बटोरे थे। वहीं, जॉन अब्राहम की मुंबई सागा ने 12.60 करोड़ का कलेक्शन पहले हफ्ते में किया। 

    पैनडेमिक के चलते इस साल लम्बे समय तक सिनेमाघर बंद रहे। महामारी का प्रकोप कम होने पर सिनेमाघर खुले, मगर 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित हुए थे। 22 अक्टूबर को महाराष्ट्र में 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुलने के बाद फिल्मों की रिलीज में तेजी आयी।