Move to Jagran APP

Brahmastra Worldwide Collection: 300 करोड़ के पार 'ब्रह्मास्त्र', ये हैं बॉलीवुड के टॉप 10 वर्ल्डवाइड कलेक्शंस

Brahmastra Worldwide Box Office Collection 9 सितम्बर को 9 हजार से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई फिल्म ने 15 सितम्बर को रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज की गयी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 16 Sep 2022 11:05 AM (IST)Updated: Fri, 16 Sep 2022 01:51 PM (IST)
Brahmastra Worldwide Box Office Collections. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लम्बे अर्से से चली आ रही निराशा को खत्म किया है। ना सिर्फ देश में, बल्कि ओवरसीज बाजार में इस फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते में किसी बड़ी चुनौती के ना होने से ब्रह्मास्त्र के सामने कलेक्शंस बढ़ाने का पूरा मौका है।

loksabha election banner

गुरुवार को खत्म हुए पहले हफ्ते में ब्रह्मास्त्र ने 300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दुनियाभर में कर लिया है। 2022 में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो ब्रह्मास्त्र दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गयी है, जिसने दुनियाभर में 300 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े को छुआ है। 

9 हजार से अधिक स्क्रींस पर हुई रिलीज

9 सितम्बर को ब्रह्मास्त्र दुनियाभर में 9 हजार से अधिक स्क्रींस पर 2डी के साथ 3डी और आइमैक्स फॉर्मेट्स में हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की गयी थी। रणबीर कपूर की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसे इतने बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में उतारा गया था। साउथ में फिल्म को बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली ने प्रस्तुत किया।

ब्रह्मास्त्र ने आते ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया और 75 करोड़ का वर्ल्डवाइट ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन किया। रिलीज के दो दिनों में यह आंकड़ा 160 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 226 करोड़ पर पहुंच गया था। अब अगर सिर्फ वीक डेज में ब्रह्मास्त्र का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन देखें तो सोमवार से गुरुवार तक फिल्म ने सिर्फ 74 करोड़ ही जमा किये हैं। जाहिर है कि फिल्म की रफ्तार वीक डेज में काफी घटी है।

आज रिलीज हुईं पांच नई फिल्में

हालांकि, आज (16 सितम्बर) से शुरू हुए दूसरे वीकेंड में ब्रह्मास्त्र की शक्ति फिर बढ़ सकती है, क्योंकि सामने कोई मजबूत चुनौती नहीं है। इस शुक्रवार पांच नई फिल्में रिलीज हुई हैं, मगर वे सभी बजट और स्टार कास्ट के हिसाब से रणबीर की फिल्म को कोई चुनौती नहीं देतीं। ब्रह्मास्त्र को रिलीज से पहले बायकॉट अभियानों का सामना भी करना पड़ा था। 

टॉप 10 वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शंस 

हिंदी सिनेमा के टॉप 10 वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो आमिर खान की सबसे ज्यादा चार फिल्में, सलमान खान की तीन और रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन की एक-एक फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में दाखिल होने के लिए ब्रह्मास्त्र को अभी काफी वक्त लगने वाला है।

  1. दंगल- 1968 करोड़
  2. बजरंगी भाईजान- 918 करोड़
  3. सीक्रेट सुपरस्टार- 875 करोड़
  4. पीके- 769 करोड़
  5. सुल्तान- 614 करोड़
  6. संजू- 586 करोड़
  7. पद्मावत- 571 करोड़
  8. टाइगर जिंदा है- 564 करोड़
  9. धूम 3- 556 करोड़
  10. वॉर 475 करोड़

यह भी पढ़ें: Brahmastra Box Office Collection: 'ब्रह्मास्त्र' की तूफानी रफ्तार पर लगा ब्रेक, लगातार चौथे दिन घटी फिल्म की कमाई

यह भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला के हॉट फोटो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.