Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Brahmastra: वर्ल्डवाइड 9000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र', इतिहास रचेंगे या बनेंगे रणबीर कपूर?

    Brahmastra Box Office Prediction ब्रह्मास्त्र के जरिए अयान मुखर्जी ने एक ऐसे यूनिवर्स की कल्पना की है जिसमें पौराणिक अस्त्रों की कहानी दिखायी गयी है। फिल्म में वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स के कई दृश्य देखने को मिलेंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार साथ आये हैं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Fri, 09 Sep 2022 10:28 AM (IST)
    Hero Image
    Brahmastra Box Office Collection Day 1 Prediction. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंच गयी। यह अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र ट्रिलॉजी की पहली फिल्म है। ब्रह्मास्त्र को लेकर फैंस और ट्रेड में जबरदस्त जोश है और बड़े कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। रणबीर के लिए भी ब्रह्मास्त्र का चलना बहुत जरूरी है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म शमशेरा दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया था। अपने स्टार स्टेटेस और बॉक्स ऑफिस पर भरोसे को कायम रखने के लिए रणबीर के लिए ब्रह्मास्त्र का सही निशाने पर लगना जरूरी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडवांस टिकट सेल्स के बाद पूर्वानुमानों से ऐसा लगता भी है कि ब्रह्मास्त्र लक्ष्य को भेद सकता है, मगर असली इम्तिहान ओपनिंग वीकेंड गुजरने के बाद होगा। बहरहाल, फिलहाल बात करते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई के पूर्वानुमानों की। 

    9000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र

    9 सितम्बर को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा दुनियाभर में 9000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज की गयी है, जिसमें से 5019 सिर्फ भारत और 3894 ओवरसीज में दी गयी हैं। स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ब्रह्मास्त्र 2 डी के साथ 3 डी और आइमैक्स फॉर्मेट्स में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की गयी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Brahmāstra (@brahmastrafilm)

    ब्रह्मास्त्र रणबीर कपूर की सबसे बड़ी रिलीज और पहली पैन इंडिया फिल्म है। पीवीआर सिनेमा और आइनॉक्स ने एडवांस टिकट सेल्स के जो आंकड़े जारी किये हैं, उसके मुताबिक, ओपनिंग वीकेंड के लिए फिल्म के सवा तीन लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। ट्रेड जानकारों के अनुमान है कि इतने टिकटों की बिक्री के बाद ब्रह्मास्त्र 25-28 करोड़ के बीच नेट कलेक्शन पहले दिन कर सकती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Brahmāstra (@brahmastrafilm)

    ब्रह्मास्त्र से तेलुगु स्टेट्स में बेहतरीन कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है, जहां इसे दिग्गज फिल्ममेकर राजामौली का साथ मिला है। फिल्म के तेलुगु वर्जन को राजामौली पेश कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र की कास्ट ने हैदराबाद में फिल्म का प्रमोशन किया था, जिसमें राजामौली के साथ नागार्जुन और जूनियर एनटीआर शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि एनटीआर को प्रमोशंस से जोड़ना तेलुगु भाषी राज्यों में फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिलवा सकता है। 

    जानकारों का यह भी मानना है कि ब्रह्मास्त्र की हाइ कॉस्ट (लगभग 400 करोड़) को देखते हुए इसे कम से कम 30 करोड़ की ओपनिंग लेनी चाहिए। अगर, ऐसा नहीं होता तो ब्रह्मास्त्र के लिए आगे का सफर मुश्किल हो सकता है। 

    30 करोड़ ओपनिंग दिलवाने में सक्षम रणबीर

    अब अगर पिछले कुछ सालों में रणबीर कपूर की फिल्मों की पहले दिन की कमाई देखें तो उनका स्टारडम 25-30 करोड़ की रकम पहले दिन जुटा सकता है। पिछले साल सालों में रणबीर की सबसे कम ओपनिंग लेने वाली फिल्म बॉम्बे वेलवेट है, जबकि सबसे बड़ी ओपनिंग संजू ने ली थी। 

    • शमशेरा (2022)- 10.25 करोड़
    • संजू (2018)- 34.75 करोड़
    • जग्गा जासूस (2017)- 8.57 करोड़
    • ऐ दिल है मुश्किल (2016)- 13.30 करोड़
    • तमाशा (2015)- 10.87 करोड़
    • बॉम्बे वेलवेट (2015)- 5.2 करोड़
    • रॉय (2015)- 10.40 करोड़

    अयान ने बनाया अस्त्रों का यूनिवर्स

    ब्रह्मास्त्र के जरिए निर्देशक अयान मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में काफी प्रयोग किये हैं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने कुछ दैवीय अस्त्रों की कल्पना की है और उसके इर्द-गिर्द एक काल्पनिक दुनिया बुनी है। इस दुनिया का नायक शिवा (रणबीर) है, जो खुद आग्नेयास्त्र है। ईशा (आलिया) उसकी प्रेमिका है।

    गुरु जी (अमिताभ) इन पौराणिक अस्त्रों की रक्षा करने वाले समूह के नायक हैं, जो बुरी ताकतों को इन तक पहुंचने से रोकते हैं। जुनून (मौनी रॉय), बुरी ताकत की प्रतिनिधि हैं। अनीष (नागार्जुन) नंदी अस्त्र है। वानरास्त्र के रूप में शाह रुख कैमियो कर रहे हैं। करण जौहर ने फिल्म का निर्माण किया है।

    यह भी पढ़ें: Brahmastra: फिल्म की रिलीज से पहले लालबाग के राजा की शरण में पहुंचे रणबीर और अयान