विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office Report: चट्टान की तरह खड़ी है 'द केरल स्टोरी', PS 2 और 'किसी का भाई...' की हुई इतनी कमाई

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 15 May 2023 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 15 May 2023 09:02 AM (IST)

Box Office Report बॉक्स ऑफिस पर अप्रैल और मई के महीने में कुछ फिल्में रिलीज हुईं। इनमें सलमान खान और ...और पढ़ें

Box Office Report of KKBKKJ, The Kerala Story and IB71
Box Office Report of KKBKKJ, The Kerala Story and IB71

नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report: दर्शकों के मनोरंजन के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक ही समय में कई तरह की फिल्में उपलब्ध रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। अप्रैल के महीने में दो बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं। इसके बाद मई के महीने में 'द केरल स्टोरी' ने दस्तक दी, जिसके आगे अन्य फिल्मों की चमक कुछ फीकी होते हुए ही दिख रही है। आइये जानते हैं कि टिकट विंडो पर किस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया।

'द केरल स्टोरी'

इस वक्त अगर किसी फिल्म की हर ओर चर्चा है, तो वह है अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी।' चार लड़कियों को मेन कैरेक्टर में लेकर बनी यह फिल्म हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण को दिखाती है। फिल्म को लेकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विरोध है। पश्चिम बंगाल में तो फिल्म को बैन ही कर दिया गया है। इसके बावजूद यह मूवी जहां-जहां रिलीज हुई है, वहां कमाल कर रही है।

'द केरल स्टोरी' को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते 81.36 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते की शुरुआत 12.35 करोड़ से हुई। इसके बाद शनिवार 9वें दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ का कारोबार किया। रविवार को फिल्म की रिलीज का 10वां दिन, और इस दिन की कमाई में और उछाल देखने को मिला। रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ का बिजनेस किया। इस लिहाज से मूवी का कुल बिजनेस 135.99 करोड़ हो गया है।

'पोन्नियिन सेल्वन 2'

भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन'(500 करोड़ के बजट पर बनी) की स्टोरी 1955 में मशहूर लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म चोल वंश की कहानी को दिखाती है। 'पीएस 2' पोन्नियिन सेल्वन यानी कि कावेरी का बेटा कहलाने वाले महाप्रतापी चोल राजा अरुलमोरीवर्मन के सम्राट बनने की कहानी पर आधारित है।

फिल्म ने रिलीज के शुरुआत दिनों में अच्छा कलेक्शन किया। दुनियाभर में इस मूवी ने रिलीज के दो दिनों के अंदर 100 के पार का बिजनेस कर डाला था। वहीं, डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें, तो 16 दिनों तक फिल्म का नेट कलेक्शन 166.91 करोड़ रहा। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन तीन करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। जहां भारतीय कलेक्शन में फिल्म 200 करोड़ कमाने से कुछ ही दूरी पर है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कम लिए हैं।

'किसी का भाई किसी की जान'

मल्टीस्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ठीकठाक स्टारकास्ट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई। सलमान खान और पूजा हेगड़े की लव स्टोरी को दिखाती इस मूवी ने रेंगते हुए तो डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाए। फिल्म का फर्स्ट वीक कलेक्शन 90.99 करोड़ पर आकर रुका। वहीं, दूसरे हफ्ते की शुरुआत 2.35 करोड़ से और अंत 15.9 करोड़ के कुल कलेक्शन से हुआ।

इसके बाद 15वें दिन फिल्म ने पांच लाख, 16वें दिन सात लाख, 17वें दिन 89 लाख, 18वें दिन 36 लाख, 19वें दिन 51 लाख, 20वें दिन 25 लाख, 21वें दिन 24 लाख, 22वें दिन 20 लाख, 23वें दिन 23 लाख और 24वें दिन 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

'आईबी 71'

विद्युत जामवाल की एक्शन पैक्ड फिल्म 'आईबी 71' 12 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म तीन दिनों में 'द केरल स्टोरी' के पहले दिन के बराबर का भी कलेक्शन नहीं कर पाई। फर्स्ट डे मूवी ने 1.67 करोड़ और सेकेंड डे 2.51 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 3.20 करोड़ कमा लिए। इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन 7.38 हो गया है।