विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neeyat Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर विद्या बालन की 'नीयत' का हुआ ऐसा हाल, फिल्म ने की इतनी कमाई

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 10 Jul 2023 08:28 AM (IST)

Neeyat Box Office Collection Day 3 चार साल बाद जासूस बनकर बड़े पर्दे पर लौटीं विद्या बालन की फिल्म नीयत ...और पढ़ें

Vidya Balan Movie Neeyat Box Office Collection Day 3. Photo-Twitter
Vidya Balan Movie Neeyat Box Office Collection Day 3. Photo-Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। Neeyat Box Office Collection Day 3: विद्या बालन (Vidya Balan) हिंदी सिनेमा की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। कुछ सालों से लोग उनकी उम्दा एक्टिंग को सिल्वर स्क्रीन्स पर देखने के लिए बेकरार थे। हालांकि, 'नीयत' का हाल देख ऐसा लगता है कि ये मूवी ऑडियंस को थिएटर्स में खींच पाने में ज्यादा कामयाब साबित नहीं हो पाई।

विद्या बालन ने 4 साल बाद फिल्म 'नीयत' से बड़े पर्दे पर वापसी की। 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'नीयत' को तीन दिन हो गए हैं। फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। रविवार को मूवी ने दूसरे दिन से थोड़ा कम कलेक्शन किया। जानिए, 'नीयत' की तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

'नीयत' ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?

'नीयत' को पहले दिन के मुकाबले वीकेंड पर थोड़ा फायदा मिला है। फिल्म ने शनिवार को तो अच्छी कमाई की थी, लेकिन रविवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, नीयत ने तीसरे दिन 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये शुरुआती आंकड़े हैं। फिल्म की कमाई ज्यादा और कम भी हो सकती है।

'72 हूरें' से निकली आगे

बात करें 'नीयत' के पहले और दूसरे दिन की कमाई तो ओपनिंग डे पर विद्या बालन की फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हाइप देखने को मिला। शनिवार को फिल्म का बिजनेस 1.62 करोड़ रुपये रहा। तीन दिनों में फिल्म ने 4.19 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जो '72 हूरें' से तीन गुना ज्यादा है। सेम डे रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिनों में सिर्फ 1.26 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।

'नीयत' की कहानी

विद्या बालन ने 'मिशन मंगल' के 4 साल बाद बड़े पर्दे पर जासूस बनकर कमबैक किया। फिल्म में वह इंडिया से हजारों करोड़ रुपये लेकर भागे एक बिजनेसमैन की विदेश में रहस्यमयी तरीके से हुई हत्या की गुत्थी सुलझाती हुई दिखाई देती हैं।

'नीयत' की स्टार कास्ट

फिल्म में विद्या बालन के साथ अहम किरदार में राम कपूर हैं, जो मूवी में बिजनेसमैन बने हुए हैं। विद्या और राम के अलावा मूवी में शशांक अरोड़ा, राहुल बोस, प्राजक्ता कोली, नीरज काबी, अमृता पुरी, शहाना गोस्वामी, दीपानिता शर्मा, दानेश रजवी और निकी वालिया जैसे सितारे भी अहम किरदार में हैं। विक्रम मल्होत्रा की निर्मित 'नीयत' का निर्देशन अनु मेनन ने किया है।