Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: फिल्म Stree के लिए संडे रहा फन-डे, कमाए इतने करोड़

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Mon, 17 Sep 2018 06:08 PM (IST)

    फिल्म स्त्री का कुल कलेक्शन 106.18 करोड़ हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार तेज है।

    Hero Image
    Box Office: फिल्म Stree के लिए संडे रहा फन-डे, कमाए इतने करोड़

    मुंबई। लग रहा है कि हॉरर कॉमेडी जॉनर अब दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसका प्रमाण फिल्म स्त्री का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी और इनकी केमेस्ट्री ने बॉक्स अॉफिस पर अपना जादू कायम रखा है। फिल्म 100 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी है और अब फिल्म ने 106.18 करोड़ की कमाई कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमर कौशिक के निर्देशन में बनी और राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने 17वें दिन 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इस प्रकार फिल्म की कुल कमाई 106.18 करोड़ हो गई है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म के जरिए यह बात साबित कर दी है कि अगर टैलेंट है तो फिर सामने कोई भी हो सफलता जरूर मिलती है। बॉक्स अॉफिस के आंकड़े तो लगातार यही कह रहे हैं। हिंदी फिल्म यमला पगला दीवाना स्त्री के साथ 31 अगस्त को रिलीज हुई थी। लेकिन स्त्री ने ज्यादा बॉक्स अॉफिस कलेक्शन हासिल किया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

    100 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी फिल्म स्त्री ने 16वें दिन इस शनिवार को तीन करोड़ 37 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को दो करोड़ 14 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि, फिल्म स्त्री ने छह करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। फिल्म को पहले हफ्ते में 60 करोड़ 39 लाख रूपये और दूसरे हफ़्ते में 35 करोड़ 14 लाख रूपये मिले थे। फिल्म ने पहले वीकेंड में 60.39 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे वीकेंड में कमाई 35.14 करोड़ रही थी।

    राजकुमार राव की 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    राजकुमार राव के लिए 2017 बेहतरीन रहा था और अब 2018 में भी वे उसी पेस से चल रहे हैं जैसा कि वे पिछले साल चले थे। राजकुमार राव की ज्यादातर फिल्में सफल रही हैं लेकिन उनकी फिल्म स्त्री पहली फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। वहीं, अगर बात करें श्रद्धा कपूर की तो एक विलेन ने 105 करोड़ 62 लाख रुपए और एबीसीडी 2 ने 105 करोड़ 74 लाख रुपये की कमाई की थी।

    फिल्म की कहानी की बात करें तो, ये फिल्म कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है। साल 1990 में कर्नाटक में नाले बा यानि ओ स्त्री कल आना का प्रचलन बढ़ गया था। उस दौरान ये कहा जाता था कि एक औरत (भूतनी) रोज इलाके में आ कर आपका दरवाजा खटखटाती है और अगर अपने दरवाजा खोला तो आपकी मौत हो जायेगी। इसलिए लोग अपने घर की दीवारों पर नाले बा यानि 'स्त्री कल आना' लिख दिया करते थे और मानते थे कि इसी कारण उनकी जान बच जाती है । फिल्म के इस कहानी को चंदेरी में दिखाया गया है। करीब दो घंटे सात मिनिट की इस फिल्म में फिल्म स्त्री में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज की भी अहम भूमिका है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रूपये के आसपास का है। 

    यह भी पढ़ें: कौन हैं वो अभिनेत्रियां जिनके साथ सलमान खान जाना चाहेंगे Bigg boss के घर

    यह भी पढ़ें: जंग का आगाज़, ये है ठगों का हिंदोस्तान, देखिए ये VIdeo