Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    September Box Office: क्या सितम्बर में खत्म होगा बायकॉट का सितम? बॉक्स ऑफिस पर इन बड़ी फिल्मों का इंतजार

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2022 12:13 PM (IST)

    September Box Office सितम्बर में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और धमाका करने की क्षमता रखने वाली फिल्में रिलीज हो रही हैं। मगर सोशल मीडिया में बायकॉट के ट्रेंड और विरोध करने के नये चलन के बीच इन फिल्मों को काफी जूझना भी होगा।

    Hero Image
    Bollywood September Box Office Releases. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood September Box Office: पिछले आठ महीनों की नाकामयाबी से हिला बॉलीवुड अब सितम्बर से उम्मीदें कर रहा है कि फ्लॉप का सितम शायद सितम्बर में कम हो और जिस कामयाबी का इंतजार है, वो इंडस्ट्री को मिले। इस महीने कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो इंडस्ट्री के अच्छे दिन लौटा सकती हैं। हालांकि, बायकॉट बॉलीवुड का जिन्न लगातार पीछे पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसी ना किसी बहाने सोशल मीडिया में आने वाली फिल्म को बायकॉट करने के अभियान चलाया जाता है। फिलहाल यह सब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चल रहा है। यह भी एक चुनौती है। चलिए, बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो सितम्बर में बॉक्स ऑफिस को गुलजार कर सकती हैं-

    2 सितम्बर

    महीने के पहले शुक्रवार को कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। फेस्टिव सीजन होने के बावजूद इस तारीख को खाली छोड़ना बताता है कि इंडस्ट्री फूंक-फूंककर कदम रख रही है। बॉलीवुड भले ही फिल्में रिलीज करने से हिचकिचा रहा हो, मगर हॉलीवुड ने यह मौका नहीं गंवाया। स्पाइडरमैन नो वो होम 2 सितम्बर को दोबारा रिलीज हो रही है। इस बार कुछ अतिरिक्त दृश्यों जोड़े गये हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Pictures IN (@sonypicturesin)

    हिट तेलुगु फिल्म सीता रामम शुक्रवार को हिंदी में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 5 अगस्त को तेलुगु के साथ मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने भी एक अहम भूमिका निभायी है। हनु राघवपुड़ी ने फिल्म का निर्देशन किया है। सीता रामम एक प्रेम कहानी है, जो युद्ध की पृष्ठभूमि में दिखायी गयी है।

    9 सितम्बर

    सितम्बर के दूसरे शुक्रवार को ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। यह इस साल की बड़ी रिलीजों में शामिल है। अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र एक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है, जिसमें भारतीय माइथोलॉजी की छटा भी देखने को मिलेगी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल्स में हैं। अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय अहम किरदारों में दिखेंगे। ब्रह्मास्त्र का निर्माण करण जौहर ने किया है। फिल्म की स्टार कास्ट, सब्जेक्ट और विजुअल इफेक्ट्स इसकी सबसे बड़ी पावर हैं। यह पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Brahmāstra (@brahmastrafilm)

    16 सितम्बर

    16 सितम्बर को कई कम बजट की फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें शाहिद कपूर की बहन सना कपूर स्टारर सरोज का रिश्ता, स्वरा भास्कर अभिनीत जहां चार यार और विनीत कुमार सिंह स्टारर सिया शामिल हैं।

    23 सितम्बर

    सितम्बर के तीसरे शुक्रवार को 2009 की हॉलीवुड फिल्म अवतार एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। अवतार दुनियाभर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। इस बार इसे तकनीकी रूप से और उन्नत करके रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा सनी देओल, दुलकर समान और पूजा भट्ट स्टारर चुप भी सिनेमाघरों में आएगी। इसका निर्देशन आर बाल्की ने किया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    बाल्की जैसे निर्देशक के साथ सनी की यह पहली फिल्म है। वहीं, आर माधवन, अपारशक्ति खुराना और खुशाली कुमार की फिल्म धोखा- राउंड द कॉर्नर भी रिलीज होगी।

    30 सितम्बर

    सितम्बर के आखिरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो बड़ी विक्रम वेधा और पीएस-1: पोनियिन सेल्वन रिलीज हो रही हैं। खास बात यह है कि इन दोनों फिल्मों का साउथ से तगड़ा कनेक्शन है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा इसी नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है तो चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर पीएस-1 तमिल फिल्म है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

    यानी हिंदी बेल्ट में ऋतिक को अपनी जोधा अकबर को-स्टार ऐश्वर्या राय से जबरदस्त टक्कर मिलेगी। विक्रम वेधा ऐसी फिल्म मानी जा रही है, जो दूर हुए दर्शकों को लौटा सकती है।