विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava से पहले इन 5 ड्रामा पीरियड फिल्मों को मिली ऐतिहासिक ओपनिंग, लिस्ट में इन स्टार्स की मूवीज

Published: Sun, 16 Feb 2025 11:15 AM (GMT+05:30)

इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म छावा (Chhaava) धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। छावा ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर खूब चलीं ये ड्रामा पीरियड मूवीज (फोटो क्रेडिट- जागरण)
बॉक्स ऑफिस पर खूब चलीं ये ड्रामा पीरियड मूवीज (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. छावा से पहले इन मूवीज ने मचाई धूम
  2. ड्रामा पीरियड फिल्मों का रहा है दबदबा
  3. लिस्ट में शामिल ये 5 शानदार फिल्में

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में ड्रामा पीरियड फिल्मों का इतिहास काफी गहरा रहा है, जिन्होंने समय-समय पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस कड़ी में अब नया नाम विक्की कौशल स्टारर लेटेस्ट रिलीज छावा (Chhaava) का शामिल हो रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है। 

छावा से पहले भी राजा-महाराजाओं की वीरता की कहानी दिखानी वाली कई ऐसी मूवीज रही हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से ही सफलता के झंडे गाणे हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की 5 कौन सी पीरियड फिल्में रही हैं, जिनको बंपर ओपनिंग मिली है।

छावा (Chhaava) 

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की लेटेस्ट फिल्म छावा को 14 फरवरी को रिलीज किया गया है। ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 33 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जो ऐतिहासिक घटना को दर्शाती है। छावा में विक्की कौशल ने महान वीर योद्धा संभाजी महाराज की भूमिका को निभाया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection Day 2: दुनियाभर में छावा की छाप! दो दिन में वर्ल्डवाइड छुआ कमाई का जादुई आंकड़ा

 

फोटो क्रेडिट- एक्स

पद्मावत (Padmaavat) 

साल 2018 में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मवात को रिलीज किया गया था। इस मूवी में दीपिका पादुकोण ने राजस्थान के मेवाड़ की महारानी पद्मावत, शाहिद कपूर ने चित्तौड़ के राजा रतन सिंह और रणवीर सिंह अल्लाउद्दीन खिलजी के किरदार निभाए। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खूब चली और ओपनिंग डे इस मूवी ने 24 करोड़ से खाता खोला था।

फोटो क्रेडिट- IMDB

केसरी (Kesari) 

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मूवी की स्टोरी सारागढ़ी में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हुए ऐतिहासिक युद्ध से प्रेरित रही। 36 सिख रेजीमेंट के वीर जवानों की बहादुरी का परिचय इस फिल्म में देखने को मिला था। मूवी ने ओपनिंग डे पर 21.06 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

फोटो क्रेडिट- IMDB

तान्हाजी (Tanha Ji)

शिवाजी महाराज के सबसे भरोसेमंद प्रतिनिध और मराठा योद्धा तान्हाजी की कहानी को फिल्म तान्हाजी में दिखाया गया। निर्देशक ओम राउत की इस शानदार पेशकश को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। 2020 में रिलीज होने वाली इस मूवी रिलीज के पहले दिन 15.10 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। 

फोटो क्रेडिट- IMDB

बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी में अभिनेता रणवीर सिंह वीर पेशवा बाजीराव की भूमिका को अदा किया था। यूं तो ये फिल्म एक प्रेम कहानी को दर्शाती है, लेकिन इसमें बाजीराव की बहादुरी का परिचय भी देखने को मिलता है। बॉक्स ऑफिस पर इसे 12.80 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। 

फोटो क्रेडिट- IMDB

ये भी पढ़ें- Chhaava OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर राज करेगा छावा! जानिए ऑनलाइन कहां रिलीज होगी फिल्म?