विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava स्टार Vicky Kaushal ने इस फिल्म के कारण रिजेक्ट की थी Stree, बोले- 'आज तक अफसोस है'

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 15 Feb 2025 04:12 PM (IST)

विक्की कौशल इस वक्त अपनी इस साल की पहली फिल्म के साथ सिनेमाघरों में पहुंच चुके हैं। छावा को दर्शकों ...और पढ़ें

विक्की कौशल ने क्यों रिजेक्ट की थी स्त्री। (Photo Credit- Instagram)
विक्की कौशल ने क्यों रिजेक्ट की थी स्त्री। (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की छावा
  2. राजकुमार राव नहीं स्त्री में कास्ट होने वाले थे अभिनेता
  3. सालों बाद एक्टर ने बताया क्यों की थी फिल्म रिजेक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vicky Kaushal Rejected this Blockbuster Movie: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म छावा का जलवा अब बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा है। विक्की कौशल के लिए ये फिल्म काफी अहम थी। फिल्म के लिए अभिनेता ने कई साल खूब मेहनत की है। ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा को क्रिटिक्स से काफी तारीफें से भी काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। इस बीच अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनको स्त्री को खोने का अफसोस है जो रिलीज के बाद में ब्लॉकबस्टर रही थी और उसका सीक्वल भी ऑल टाइम हिट रहा था।

स्त्री में ऑफर हुआ था ये किरदार

साल 2018 की हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री’ उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी। फिल्म ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को रातों-रात स्टार बना दिया था। मगर आप में से काफी कम लोगों को पता होगा कि ये फिल्म पहले विक्की कौशल को ऑफर हुआ था। साल 2018 में अभिनेता अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू संग फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे।

Photo Credit- Instagram

एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि स्त्री पहले उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वह मनमर्जियां कर रहे थे, इसलिए उन्होंने स्त्री को रिजेक्ट कर दिया। आगे विक्की ने ये भी बताया कि आज भी उन्हें इस मूवी को रिजेक्ट करने का अफसोस है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं Kanan Gill? इस बॉलीवुड एक्टर से पहले ही पूछ चुके हैं Ranveer Allahbadia वाला विवादित सवाल

स्त्री और स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात करें स्त्री की तो साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म की कहानी ने लोगों को डराने के साथ हंसाने के काम किया था। फिल्म में राजकुमार राव के किरदार को लोगों ने काफी प्रोग्रेसिव बताया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 180 करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Photo Credit- IMDb

वहीं जब कई साल बाद मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल को रिलीज किया तो पहले ही हफ्ते में मूवी ने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्त्री 1 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और था। दुनियाभर में इसने 857.15 करोड़ रुपये कमाकर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी।

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित छावा फिल्म ने थिएटर में पहले दिन लंबी दहाड़ मारते हुए ओपनिंग डे पर 42.02 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ मूवी ने 31 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म अब उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

Photo Credit- Instagram 

वहीं दुनियाभर में छावा ने पहले दिन 50 करोड़ कमा डाले हैं। इसी के साथ इसने इस साल अब तक रिलीज हुई स्काई फोर्स, इमरजेंसी, देवा, आजाद, बैडएस रवि कुमार जैसी फिल्मों के पछाड़ दिया है। अब देखना है रिलीज होने के कितने दिनों में ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है। 

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 1: छा गया छावा! पुष्पा 2 से भी तेज है इसकी फायर, पहले ही दिन तोड़ डाला ये रिकॉर्ड