Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bala Box Office Collection Day 15: घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार 'बाला'

    Bala Box Office Collection Worldwide 2019 में बाला 100 करोड़ में जाने वाली 15वीं फ़िल्म बन गयी है जबकि आयुष्मान की दूसरी। इससे पहले उनकी ड्रीम गर्ल इस क्लब में जगह बना चुकी है।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Sat, 23 Nov 2019 10:18 AM (IST)
    Bala Box Office Collection Day 15: घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार 'बाला'

    नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की बाला ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाका कर दिया है। रिलीज़ के 15वें दिन बाला ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड फ़िल्म ने 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार (22 नवंबर) को बाला ने 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ 15 दिनों में फ़िल्म का नेट कलेक्शन 100.15 करोड़ हो गया है। इसके साथ 2019 में बाला 100 करोड़ में जाने वाली 15वीं फ़िल्म बन गयी है, जबकि आयुष्मान की दूसरी। इससे पहले उनकी ड्रीम गर्ल इस क्लब में जगह बना चुकी है। बाला आयुष्मान के करियर की तीसरी 100 करोड़ी फ़िल्म है। पिछले साल बधाई हो ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। वहीं उनके करियर की यह लगातार सातवीं हिट फ़िल्म बन चुकी है। 

    इससे पहले गुरुवार (21 नवंबर) को बाला के दो हफ़्ते पूरे हुए थे। दूसरे हफ़्ते में बाला के कलेक्शंस ठीकठाक रहे। बाला ने 26.56 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 3.76 करोड़, शनिवार को 6.73 करोड़, रविवार को 8.01 करोड़, सोमवार को 2.25 करोड़, मंगलवार को 2.05 करोड़ और बुधवार को 1.96 करोड़ जमा किये। वहीं, गुरुवार को 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर बाला दो हफ़्तों में 98.80 करोड़ जमा कर चुकी थी। 100 करोड़ के लिए फ़िल्म को बस 1.20 करोड़ की दरकार थी। 

    8 नवंबर को रिलीज़ हुई बाला ने पहले हफ़्ते में 72.24 करोड़ जमा किये थे। फ़िल्म ने 10.15 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 43.95 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया था। उधर, बाला ने वर्ल्डलाइड भी 150 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। आयुष्मान खुराना ने ख़ुद इसकी सूचना अपने ट्विटर एकाउंट से दी है। शुक्रवार को आयुष्मान ने जश्न मनाते हुए वीडियो शेयर किया। 

    आयुष्मान की बैक-टू-बैक हिट फ़िल्मों का सिलसिला 2017 में बरेली की बर्फ़ी से शुरू हुआ था, जो लगातार जारी है। अगर आयुष्मान के पूरे करियर को देखें तो उन्होंने विक्की डोनर से 2012 में डेब्यू किया था और बाला उनकी तेरहवीं फ़िल्म है। 13 में से उनकी 9 फ़िल्में हिट रही हैं।

    • बरेली की बर्फ़ी- 34 करोड़
    • शुभ मंगल सावधान- 41.90 करोड़
    • बधाई हो- 136.80 करोड़
    • अंधाधुन- 72.50 करोड़
    • आर्टिकल 15- 63.05 करोड़
    • ड्रीम गर्ल- 139.70 करोड़

    अमर कौशिक निर्देशित बाला में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम ने फीमेल लीड रोल निभाये हैं। फ़िल्म एक ऐसे युवक की कहानी है, जिसे एलोपीसिया नाम की बीमारी होती है, जिसके चलते कम उम्र में ही उसके बाल झड़ने लगते हैं। बाल कम होने की वजह से उसे कई तरह की दिक्कतों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फ़िल्म में इसे हल्के-फुल्के ढंग से दिखाया गया है।