Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bachchhan Paandey Box Office collection: 'बच्चन पांडे' ने 'द कश्मीर फाइल्स' के आगे टेके घुटने, कमाए सिर्फ इतने करोड़

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 21 Mar 2022 09:12 AM (IST)

    bachchhan paandey box office collection day 3 अक्षय कुमार की बच्चन पांडे द कश्मीर फाइल्स के सामने घुटने टेकती हुई नजर आ रही है। शुक्रवार को 13.5 करोड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Image Source: Bachchhan Paandey Poster on Social Media

    नई दिल्ली, जेएनएन। इस शुक्रवार रिलीज हुई अक्षय कुमार की बच्चन पांडे बॉक्स पर कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पा रही। फिल्म में बड़े-बड़े नामों के बावजूद ये 'द कश्मीर फाइल्स' के सामने ढहती हुईं नजर आ रही है। जहां कश्मीर फाइल्स दिन-ब-दिन कलेक्शन के रिकॉर्ड बना रही है, वहीं बच्चन पांडे की कमाई बढ़ने की बजाए घटती जा रही है। तीसरे दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.5 करोड़ कमाए थे योकि दूसरे दिन घटकर 12 करोड़ ही रह गया। और तीसरे दिन का अंकाड़ा भी कुछ खास उत्साहजनक नहीं रहा। तीसरे भी फिल्म 12 करोड़ के ही आसपास रही है। कुल मिला कर फिल्म ने अब तक 37.50 करोड़ की कमाई की है। इस आंकड़े को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार की फिल्म ने द कश्मीर फाइल्स के सामने घुटने टेक दिए हैं।

    बच्चन पांडे की सारी उम्मीदें रविवार के कलेक्शन पर टिकीं थीं। फिल्म ने शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई कथित तौर पर मुंबई और गुजरात से की थी। हालांकि शनिवार को जहां यूपी, बिहार और दिल्ली जैसे कुछ केंद्रों में फिल्म ने शुक्रवार से बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं मुंबई में कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जबकि गुजरात कमोबेश शुक्रवार की तरह ही रहा।

    अक्षय कुमार की इस फिल्म से पहले उम्मीदें थीं, पर द कश्मीर फाइल्स की बॉक्स ऑफिस पर सफलता ने इसपर पानी फेर दिया। अब आने वाले हफ्ते में एसएस राजामौली की 'आरआरआर' रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर खुद को कैसे बचा पाती है। बता दें कि फिल्म का बजट कम करने के लिए अक्षय कुमार ने 20 करोड़ रुपए छोड़ दिए थे। वहीं कृति सेनन ने 4 करोड़, अरशद वारसी ने 2.5 करोड़ और जैकलीन ने 2 करोड़ रुपये लिए हैं।