विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Avengers Doomsday ने भारत में रचा इतिहास, इन शहरों में कमाई से लाई सुनामी; बिकी 2 लाख से ज्यादा टिकटें

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:50 AM (IST)

एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, भारतीय फैंस के बीच इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने ...और पढ़ें

एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज से पहले हुई सॉलिड कमाई/ फोटो- इंस्टाग्राम

एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज से पहले हुई सॉलिड कमाई/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. भारत के तीन शहरों में एवेंजर्स डूम्सडे का जबरदस्त क्रेज

  2. रिलीज से महीना भर पहले रॉबर्ट डाउनी जूनियर की बेहतरीन कमाई

  3. इंडिया में एडवांस बुकिंग में 2 लाख से ज्यादा बिकी टिकटें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर दुनियाभर में एक अलग दीवानगी है। 6 महीने पहले से ही विदेशों में मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लोगों के एडवांस में टिकट खरीदना शुरू कर दिया था। अब भारत में भी मूवी की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है।

एवेंजर्स डूम्सडे ने भारत में रिलीज से पहले ही कामयाबी की एक नई कहानी लिख दी है, क्योंकि चार दिनों के अंदर मूवी ने टिकट बिक्री से वो कमाई की, जो कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में भी नहीं कर पाई।

एवेंजर्स डूम्सडे के लिए क्रेजी हुए भारतीय फैंस

शाह रुख खान की किंग से पहले भारत में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की एवेंजर्स डूम्सडे रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले ही फिल्म की एक अच्छी खासी कमाई हो गई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म चार दिनों के अंदर एडवांस बुकिंग में 28.65 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। अगर इसमें मेकर्स द्वारा ब्लॉक की गई सीटों के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो एवेंजर्स डूम्सडे ने कुल 34.34 करोड़ की फाइनल कमाई की है।

Screenshot 2026-11-19 094426

पहले दिन के शो की बिकी 2 लाख टिकटें

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, 17 दिसंबर के शो के लिए एवेंजर्स डूम्सडे की लगभग 2 लाख 8 हजार टिकट बिक्री हुई है। फर्स्ट डे के लिए मूवी ने एडवांस बुकिंग में 14.64 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। भारत में ये फिल्म इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हो रही है।

एवेंजर्स डूम्सडे का प्री-रिलीज बुकिंग कलेक्शन इंग्लिश भाषा में सबसे अच्था हुआ है। मूवी ने टिकट बिक्री से कुल 13.98 करोड़ की कमाई की है। इसके अलावा हिंदी में रिलीज से पहले फिल्म की 2.12 करोड़ की कमाई हुई है। तमिल और तेलुगु में एवेंजर्स डूम्सडे की तकरीबन 29.79 लाख और 8.70 लाख की टिकटें बिकी हैं।

Screenshot 2026-11-19 094503

इस शहर में है एवेंजर्स डूम्सडे का सबसे ज्यादा क्रेज

भारत में जिस शहर में एवेंजर्स डूम्सडे का सबसे ज्यादा क्रेज है, वह महाराष्ट्र है। वहां पर मूवी को 25% की ऑक्यूपेंसी मिली है और पहले दिन के लिए 4.17 करोड़ तक की कमाई हुई है। इसके अलावा दिल्ली में टिकट बिक्री से 2.73 करोड़ रुपए आए और कर्नाटक से 2.49 करोड़ तक का कलेक्शन हुआ।

यह भी पढ़ें- Avengers Doomsday Advance Booking: रिलीज से एक महीने पहले खुला टिकट काउंटर, मिडनाइट शो में दिखा जबरदस्त क्रेज

यह भी पढ़ें- 'कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।