Article 15 Box Office Collection Day 7: सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की भी धूम, अब इतने करोड़ हुई कमाई
Article 15 Box Office Collection Day 7 गुरुवार को फिल्म ने 3.05 करोड़ रुपये और अपनी कमाई में जोड़ लिए हैं। इस प्रकार फिल्म का कुल कलेक्शन अब 34.21 करो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Article 15 Box Office Collection Day 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी। 28 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म की कमाई गुरुवार को ठीक रही है। फिल्म ने कुल कलेक्शन 34.21 करोड़ रुपये हासिल कर लिया है।
फिल्म आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने धीरे-धीरे ठीक कलेक्शन हासिल कर लिया है। गुरुवार को फिल्म ने 3.05 करोड़ रुपये और अपनी कमाई में जोड़ लिए हैं। इस प्रकार फिल्म का कुल कलेक्शन अब 34.21 करोड़ हो चुका है। पहला सप्ताह फिल्म का अच्छा रहा है। अब फिल्म से उम्मीदें वीकेंड में हैं। लेकिन आर्टिकल 15 के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन हासिल करना आसान नहीं होगा क्योंकि पहले से सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह है। इसके साथ शुक्रवार को फिल्म मलाल भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
पहले दिन फिल्म ने 5.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये और रविवार को 7.77 करोड़ रुपये जुटा लिये, जिसके साथ ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने 20.04 करोड़ रुपये जमा कर लिये थे। इसके बाद सोमवार को 3.97 करोड़, मंगलवार को 3.67 करोड़ और बुधवार को 3.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल किया था। फिल्म में आयुष्मान खुराना की अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।