Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान की फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' सिनेमाघरों में दिखा रही दम, जानिए पांच दिनों में कितने करोड़ कमाये

    अंतिम के जरिए सलमान दबंग 3 के बाद पर्दे पर लौटे हैं। अब सलमान की टाइगर 3 पर फैंस की नजरें टिकी हैं जो अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में कटरीना कैफ फीमेल लीड रोल में हैं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 01 Dec 2021 05:33 PM (IST)
    Hero Image
    Salman Khan as Sikh police officer in Antim. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सूर्यवंशी या सलमान खान की अपनी दूसरी फिल्मों की तरह तो नहीं, मगर अंतिम- द फाइनल ट्रुथ सिनेमाघरों में अपना दम दिखा रही है। फिल्म ने सूर्यवंशी के मुकाबले काफी हल्की शुरुआत की, मगर बॉक्स ऑफिस पर टिककर चल रही है। कलेक्शंस में गिरावट भी बहुत अधिक नहीं है। वर्किंग वीक में अंतिम मजबूती के साथ ट्रेंड कर रही है, जो इस बात का संकेत है कि पहले हफ्ते में फिल्म ठीकठाक बिजनेस कर लेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतिम, 26 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों का कलेक्शन 24.75 करोड़ हो गया। आंकड़े बता रहे हैं कि गिरावट बहुत अधिक नहीं है। फिल्म ने पहले दिन 5.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिर शनिवार को 6.03 करोड़ जमा किये और रविवार को 7.55 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। सोमवार को फिल्म ने 3.24 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 की हालत बॉक्स ऑफिस पर खस्ता है। फिल्म ओपनिंग वीकेंड में 10.10 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    सलमान रिलीज के बाद भी अंतिम के प्रमोशंस में जुटे रहे थे और उन्होंने चंडीगढ़ टूर के साथ अंतिम के प्रमोशंस को विराम दिया। अंतिम का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है, जो फिल्म में एक प्रमुख किरदार में भी नजर आये हैं। सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा इसमें हीरो हैं। उनका किरदार गैंगस्टर का है। वहीं, सलमान एक सिख पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो गैंगस्टर के सफाये में जुटा है। कहानी पुणे में दिखायी गयी है। इस फिल्म से बालिका वधू की गुड़िया महिमा मकवाना ने बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू किया है। 

    अंतिम के जरिए सलमान दबंग 3 के बाद पर्दे पर लौटे हैं। अब सलमान की टाइगर 3 पर फैंस की नजरें टिकी हैं, जो अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में कटरीना कैफ फीमेल लीड रोल में हैं।