विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Box Office Collection Day 6: 'एनिमल' ने हिलाया बॉक्स ऑफिस का तख्त, छह दिन में 300 करोड़ के पार कलेक्शन

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 06 Dec 2023 08:59 PM (IST)

Animal Box Office Collection Day 6 संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल की बॉक्स ...और पढ़ें

एनिमल छह दिनों में 300 करोड़ के हुई पार / फोटो- Instagram
एनिमल छह दिनों में 300 करोड़ के हुई पार / फोटो- Instagram

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर रोके नहीं रुक रहा 'एनिमल' का कहर
  2. छह दिनों में सलमान खान की टाइगर 3 का 'एनिमल' ने तोड़ा रिकॉर्ड
  3. 300 करोड़ के क्लब में रणबीर कपूर की 'एनिमल' की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Collection Day 6: 'एनिमल' बनकर फिल्मी पर्दे पर आए रणबीर कपूर की फिल्म ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है। इस फिल्म में उनके और बॉबी देओल के बीच का फाइट सीन हो या फिर रश्मिका और तृप्ति के साथ 'सांवरिया' का रोमांस, हर एक सीन पर थिएटर में सीटियां बज रही हैं।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के वीकेंड के बाद अब वर्किंग डेज पर भी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। पांच दिनों में ही बॉक्स ऑफिस का गर्दा उड़ाने वाली रणबीर कपूर की 'एनिमल' (Animal)का अब छठे दिन का अर्ली कलेक्शन भी आ चुका है।

बुधवार को छठे दिन पर 'एनिमल' ने मचा दिया तहलका

एनिमल की सिनेमाघरों में ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एंट्री भी ऐसी हुई थी, जिसके बाद बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटने लगे। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)-रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के तख्त को हिलाकर रख दिया है। वर्किंग डे पर भी फिल्म का कलेक्शन जबरदस्त है।

यह भी पढ़ें: Animal Box Office Collection Day 5: नॉन हॉलिडे पर 'एनिमल' ने फिर से मचाया गदर , 5वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई

मंगलवार को हिंदी- तमिल और तेलुगु भाषा मिलाकर सिंगल डे पर 'एनिमल' ने 37. 47 करोड़ का बिजनेस किया था। अब फिल्म के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का जो आंकड़ा सामने आया है वह बहुत ही जबरदस्त है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने बुधवार को सिंगल डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 22.71 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 डेज 

एनिमल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 305.67 करोड़ 
एनिमल की छठे दिन की सभी भाषाओं में कमाई  22.71 करोड़ रुपए 

छह दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा 'टाइगर 3' का रिकॉर्ड

रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने छह दिनों के अंदर ही सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का 24 दिनों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 24 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर केवल 281 करोड़ की कमाई कर पाई है, जबकि एनिमल ने छह दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार 'एनिमल' ने इंडिया में सभी भाषाओं को मिलाकर टोटल 305 करोड़ के करीब बिजनेस किया है और यश राज की स्पाई यूनिवर्स सबसे बड़ी फिल्म 'टाइगर 3' को मात दी है।

यह भी पढ़ें: Animal Box Office Collection: एनिमल ने दुनियाभर में बरपाया कहर, एक या दो नहीं, टूटा इन 14 फिल्मों का रिकॉर्ड