विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में बीस्ट बनी रणबीर कपूर की एनिमल, जवान- पठान और गदर 2 सबका तोड़ा रिकॉर्ड

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 05 Dec 2023 07:57 AM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2023 02:57 PM (IST)

Animal Box Office Collection Day 4 रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने रिलीज के मजह चंद दिनों में झंडे गाड़ ...और पढ़ें

Animal Box Office Collection Day 4, (X Image)
Animal Box Office Collection Day 4, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर बीस्ट बनी हुई है। साल की सबसे बड़ी हिट फिल्में भी एनिमल के सामने टिक नहीं पा रही हैं। महज चार दिनों में रणबीर कपूर की फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले है।

एनिमल अब तो जवान, पठान और गदर 2 को भी अपने आगे घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अपना दमखम दिखा दिया और बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर तबाही मचा रही है।

यह भी पढ़ें- Animal Box Office: 'एनिमल' से पहले इन फिल्मों ने सबसे तेज की 200 करोड़ क्लब में एंट्री, साउथ हिंदी में भी आगे

पहले दिन गाड़े झंडे

रणबीर कपूर के करियर में एनिमल सबसे बड़ी ओपनिंग बनकर सामने आई है। रिलीज के साथ ही पहले दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर 63.8 करोड़ के साथ खाता खोला। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ा।

वीकेंड पर छापे नोट

एनिमल ने रिलीज के दूसरे दिन जंप लगाई और 66.27 करोड़ का बिजनेस कर लिया। वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार को कमाई 71.46 करोड़ रही है। इसके साथ ही महज तीन दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली।

जवान, पठान और गदर 2 की छुट्टी

एनिमल अब मंडे टेस्ट में भी पास हो गई है। फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड के मुकाबले थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन फिर भी जवान, पठान और गदर 2 को पीछे छोड़ रही है। एनिमल ने सोमवार को देशभर में 40.06 करोड़ का बिजनेस किया। एनिमल ने इसके साथ ही साल 2023 की तीन बड़ी फिल्में जवान (32.92 करोड़), पठान (26.5) और गदर 2 (38.7 करोड़) को मंडे टेस्ट कलेक्शन में मात दे दी है। इसके साथ ही एनिमल अब तक की सबसे ज्यादा मंडे कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 

यह भी पढ़ें- Animal देख फूटा इस भारतीय क्रिकेटर का गुस्सा, रणबीर कपूर की फिल्म को बताया घटिया, कहा- 'मेरे 3 घंटे बरबाद हो गए'

एनिमल ने बनाया ये रिकॉर्ड

एनिमल ने रिलीज के चार दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 246.23 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। इसमें हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 216.64 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही एनिमल हिंदी बेल्ट में सबसे तेज 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई। ये खिताब शाह रुख खान की जवान के पास भी है।