यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal Box Office Collection Day 5: नॉन हॉलिडे पर 'एनिमल' ने फिर से मचाया गदर , 5वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई
Animal Day 5 Box Office Collection रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। ...और पढ़ें

HighLights
- 5वें दिन भी 'एनिमल' ने की शानदार कमाई
- फैंस पर चढ़ा एनिमल का खुमार
- 'एनिमल' का टोटल कलेक्शन हुआ इतना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Collection: निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की तोती इस समय हर तरफ बोल रही है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर तक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर 'एनिमल' का जादू छाया हुआ है।
कमाई के मामले में ये फिल्म हर दिन एक नया कारनामा कर रही है। इस बीच 'एनिमल' के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि रणबीर की इस फिल्म ने मंगलवार को कितने करोड़ का कारोबार किया है।
5वें दिन भी 'एनिमल' ने की शानदार कमाई
मौजूदा समय में सिनेमाघरों में अगर कोई फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है, तो वो सिर्फ 'एनिमल' है। आलम ये है कि हर किसी पर 'एनिमल' का खुमार चढ़ा हुआ है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से रणबीर कपूर और बॉबी देओल की इस मूवी को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते कमाई के मामले में 'एनिमल' धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है।
.jpg)
| एनिमल | कलेक्शन |
| पहला दिन | 63.80 करोड़ |
| दूसरा दिन | 67.27 करोड़ |
| तीसरा दिन | 70.69 करोड़ |
| चौथा दिन | 44.77 करोड़ |
| पांचवा दिन | 38.2 करोड़ |
इस बीच 'एनिमल' के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म मूवी ने मंगलवार को करीब 38.2 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
हालांकि कमाई के ये नंबर्स फिलहाल पूर्वानुमान हैं और असल आंकड़े अभी आना बाकी हैं। लेकिन नॉन हॉलिडे पर इतना बेहतरीन कारोबार कर एनिमल ने एक नई मिसाल कायम की है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एंटी-हीरो रोल में रणबीर कपूर ने फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है।
'एनिमल' का टोटल कलेक्शन हुआ इतना
रिलीज के पहले 5 दिन में रणबीर कपूर की 'एनिमल' की ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर के हर किसी को प्रभावित किया है। हर रोज बंपर कमाई के चलते ये मूवी कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और कई बना रही है। इस बीच एक नजर डाली जाए 'एनिमल' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये मूवी सभी भाषाओं में 283 करोड़ का शानदार कारोबार कर लिया है।
