Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: 11वें दिन 100 करोड़ के इतने क़रीब हुई 'गोल्ड', जानिए 'सत्यमेव जयते' कितना दूर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 27 Aug 2018 11:06 PM (IST)

    रविवार को रक्षा बंधन का त्योहार होने की वजह से दर्शक फेस्टिव मूड में हैं, जिससे दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफ़िस नंबर्स में उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।

    Hero Image
    Box Office: 11वें दिन 100 करोड़ के इतने क़रीब हुई 'गोल्ड', जानिए 'सत्यमेव जयते' कितना दूर

    मुंबई। अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' बॉक्स ने ऑफ़िस पर 25 अगस्त को 11 दिन का सफ़र पूरा कर लिया है। 11 दिन बाद 'सत्यमेव जयते' का कलेक्शन लगभग 80 करोड़ हो गया है, जबकि अक्षय कुमार की गोल्ड ₹100 करोड़ से कुछ ही दूर रह गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेड सूत्रों के अनुसार, दूसरे शनिवार (25 अगस्त) को 'सत्यमेव जयते' ने ₹2.76 करोड़ जमा किये, जिसके साथ फ़िल्म का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन ₹79.67 करोड़ हो गया है। वहीं 'गोल्ड' ने लगभग ₹3 करोड़ जमा किये और इसका कलेक्शन ₹94.10 करोड़ हो चुका है। गोल्ड को 100 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए लगभग ₹6 करोड़ की और दरकार है, जो सोमवार तक मिलने की पूरी सम्भावना है। रविवार को रक्षा बंधन का त्योहार होने की वजह से दर्शक फेस्टिव मूड में हैं, जिससे दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफ़िस नंबर्स में उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।

    ऐसे बीते 'गोल्ड' के 11 दिन 

    15 अगस्त को रिलीज़ हुई गोल्ड ने पहले दिन ₹25.25 करोड़ का शानदार आंकड़ा हासिल किया। हालांकि दूसरा दिन (16 अगस्त) मंदी में बीता और फ़िल्म की कमाई गिरकर ₹8 करोड़ पर आ गयी, मगर तीसरे दिन (17 अगस्त) यानि शुक्रवार को गोल्ड ने फिर उछाल मारी और ₹10.50 करोड़ के आस-पास कलेक्शन कर लिया। चौथे दिन (18 अगस्त) गोल्ड ने ₹12.50 करोड़ जमा किये, जबकि पांचवे दिन (19 अगस्त) को ₹15.55 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इसके ही फ़िल्म का 5 दिनों का कलेक्शन ₹71.30 करोड़ हो गया।

    इसके बाद फ़िल्म की रफ़्तार कम हो गयी और पहले सोमवार को गोल्ड ने लगभग ₹4 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार को भी फ़िल्म ने ₹4 करोड़ ही जमा किये थे। रिलीज़ के आठवें दिन यानि बुधवार को ईद के त्योहार ने 'गोल्ड' की चांदी कर दी। इस दिन छुट्टी की वजह से फ़िल्म को लगभग ₹6 करोड़ मिले, जो मंगलवार के मुक़ाबले लगभग 50 फीसदी अधिक था। गुरुवार को गोल्ड ने ₹3.30 करोड़ इकट्ठा किये थे।

    दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म को महज़ ₹1.75 करोड़ मिले। रीमा कागती निर्देशित 'गोल्ड' में अक्षय कुमार हॉकी टीम के मैनेजर के रोल में हैं, जो ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने का सपना पाले हुए है और इसे पूरा करने के लिए पूरी जान लड़ा देता है। गोल्ड में टीवी सुपरस्टार मौनी रॉय ने अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया है, जिनकी यह डेब्यू फ़िल्म है।

    'सत्यमेव जयते' के 11 दिन 

    15 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची फ़िल्म ने शानदार ओपनिंग लेते हुए ₹20.52 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। बुधवार को रिलीज़ होने की वजह से फ़िल्म को 5 दिन का ओपनिंग वीकेंड मिला, जिसमें फ़िल्म ने ₹56.91 करोड़ जमा कर लिये। मगर, कामकाजी दिन आते ही फ़िल्म की रफ़्तार धीमी हो गयी और पहले सोमवार को फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ₹3.76 करोड़ जमा किये थे। मगंलवार को फ़िल्म ₹3.70 करोड़ ही जमा कर सकी थी। बुधवार को ईद की छुट्टी में 'सत्यमेव जयते' के कलेक्शंस में फिर बढ़ोत्तरी हुई और फ़िल्म ने ₹6.67 करोड़ का कलेक्शन किया था। गुरुवार को फ़िल्म ने ₹3.96 करोड़ जमा किये थे।

    दूसरे शुक्रवार (24 अगस्त) को फ़िल्म को ₹1.82 करोड़ मिले। मिलाप ज़वेरी निर्देशित सत्यमेव जयते में मनोज बाजपेयी ने पैरेलल लीड रोल निभाया है, जबकि आएशा शर्मा फ़ीमेल लीड रोल में हैं। आएशा ने इस फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वो एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन हैं।