सिर्फ रेड 2 ही नहीं, Ajay Devgn की इन पांच फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर की सबसे ज्यादा कमाई
Raid 2 Box Office Record सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर बड़ी सफलता हासिल कर ली है। इसके साथ ही ये उनकी करियर की सबसे मूवीज की सूची में भी शुमार हो गई है। आइए एक नजर अभिनेता की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की तरफ डालते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार अजय देवगन इस समय अपनी लेटेस्ट फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर रेड के सीक्वल ने छप्परफाड़ कमाई करते हुए अजय की झोली में एक और सुपरहिट फिल्म डाल दी है। 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही रेड 2 ने नया इतिहास रच दिया है।
लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि सिर्फ रेड 2 ही नहीं बल्कि अजय देवगन की ये टॉप 5 मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में सफल रही हैं। आइए उनकी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
अजय की टॉप 5 मूवीज
90 के दशक के दमदार अभिनेताओं की सूची में अजय देवगन का नाम भी शामिल रहता है। अपनी कमाल की एक्टिंग के दम पर आज भी लगभग 3 दशक बाद भी उनका चार्म कम होने का नाम नहीं ले रहा है और वह एक के बाद एक हिट फिल्में देते जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- OTT पर Must Watch सस्पेंस थ्रिलर निकली 2 घंटे 36 मिनट की ये फिल्म, IMDb ने भी 8.2 रेटिंग के साथ किया पास
फोटो क्रेडिट- एक्स
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार रिलीज के 18 दिन के भीतर रेड 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ की कुल कमाई कर ली है, जो कि बतौर एक्टर अजय के लिए बड़ी सफलता है। उनकी सबसे अधिक कलेक्शन करने वालीं मूवीज ये रहीं-
फिल्म | नेट कलेक्शन |
तान्हाजी | 279 करोड़ |
सिंघम अगेन | 268 करोड़ |
दृश्यम 2 | 240 करोड़ |
गोलमाल अगेन | 205 करोड़ |
टोटल धमाल | 154 करोड़ |
रेड 2 | 153 करोड़ |
बीते सालों में अजय देवगन ने समय-समय पर बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक सफल फिल्में देकर बंपर सक्सेस हासिल की है।
अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज
रेड 2 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला फिलहाल नहीं रुकेगा। उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी हैं, जिनमें इन मूवीज के नाम शामिल हैं-
-
धमाल 4
-
दे दे प्यार दे 2
-
सन ऑफ सरदार 2
-
गोलमाल 5
इनके अलावा कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनको लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है और उनकी आधिकारिक पुष्टि का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 18: तीसरे संडे रेड 2 की कमाई ने सबको किया सरप्राइज, 18वें दिन छाप डाले करारे नोट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।