Raid 2 Collection Day 18: तीसरे संडे रेड 2 की कमाई ने सबको किया सरप्राइज, 18वें दिन छाप डाले करारे नोट
Raid 2 Box Office Collection अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। रिलीज के तीसरे सप्ताह में एंट्री के बाद भी ये फिल्म हार मानती हुई नहीं दिख रही है। अब 18वें दिन एक बार फिर से रेड पार्ट 2 के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Collection Day 18 Report: इस महीने की शुरुआत में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म रेड 2 का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। वीक डे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वीकेंड पर इस मूवी ने एक बार फिर से दहाड़ लगाई है। रिलीज के 18वें दिन और तीसरे रविवार को रेड पार्ट 2 की कमाई शॉकिंग रही है।
संडे की छुट्टी की पूरा फायदा उठाते हुए अजय की इस मूवी ने धमाकेदार कलेक्शन कर बड़ी उपलब्धि हासल कर ली है। आइए फिल्म के बिजनेस के ताजा रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रेड 2 का धमाका है जारी
वीक डे के बाद किसी भी फिल्म के लिए वीकेंड की कमाई में उछाल देखने को मिलना लाजिमी होता है। लेकिन बहुत मूवीज ऐसी होती हैं, जो तीसरे वीकेंड पर भी बंपर तरीके से नोट छापती हैं। फिलहाल अजय देवगन की रेड 2 कुछ इसी तरह का फिल्म बनकर उभरी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 18वें दिन रेड पार्ट 2 करीब 6 करोड़ की बमफाड़ कमाई कर ली है, जो शनिवार की तुलना में अधिक है।
ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन में ही रेड 2 ने कर दिया खेल! विदेशों में बना डाला ये रिकॉर्ड
फोटो क्रेडिट- एक्स
बीते तीनों की रिपोर्ट से रविवार के फिल्म के कलेक्शन का मिलान किया जाए तो आज की इनकम सबसे अधिक रही है। इसके साथ ही अब रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 150 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही अजय की इस फिल्म के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
रेड 2 की कमाई का सिलसिला
-
पहला वीक- 98.89 करोड़
-
दूसरा वीक- 41.33 करोड़
-
तीसरा वीकेंड- 13 करोड़
-
कुल कलेक्शन- 153 करोड़
इस तरह से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक रेड पार्ट 2 की कमाई का कारवां चला है। मालूम हो कि विक्की कौशल की छावा के बाद अब रेड 2 इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।