Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raid 2 Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने मारी बड़ी 'रेड'! 17वें दिन की कमाई कर देगी हैरान

    Updated: Sat, 17 May 2025 08:51 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। इन दिनों उनकी हालिया फिल्म रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर जादू देखने को मिल रहा है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के बाद अब नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर निकल चुकी है। आइए जानते हैं कि 17वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ (Raid 2 Collection Day 17) की कमाई की।

    Hero Image
    रेड 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सिंघम एक्टर अजय देवगन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिनेमा लवर्स उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल अजाद फिल्म में उन्हें देखा गया, जिसके जरिए अमन देवगन और राशा थडानी ने डेब्यू किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। यह सीक्वल फिल्म है, जिसका पहला पार्ट रेड साल 2018 में रिलीज हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 मई को सिनेमाघरों में रेड 2 रिलीज हुई। फिल्म क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने का फायदा इस मूवी को सीधे तौर पर मिला। सिनेमा लवर्स के लिए टिकट खिड़की पर यह फिल्म पहला विकल्प बनी हुई है। इससे टक्कर मिलने के कारण अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 का खेल बॉक्स ऑफिस पर महज 28 दिनों में खत्म हो गया। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।

    रेड 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अजय देवगन का नाम बाॉलीवुड के चुनिंदा अभिनेता की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनके एक्शन और कॉमेडी सभी जॉनर के किरदार लोगों को पसंद आते हैं। सिंघम से लेकर रेड जैसी उनकी कई फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिनेक अपकमिंग पार्ट का सिनेमा लवर्स इंतजार कर रहे हैं।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 34 साल में इन सुपरस्टार की 'रेड' लगाकर Ajay Devgn ने रचा एक बड़ा इतिहास, इतनी फिल्में कमा चुकी हैं 100 करोड़

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में रेड 2 ने 95.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इतना ही नहीं, इसने महज 9 दिनों के अंदर 100 करोड़ क्लब में एंट्री की। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 40.6 का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

    150 करोड़ क्लब से कितने करोड़ पीछे है फिल्म?

    तीसरे शुक्रवार को रेड 2 ने 3 करोड़ की कमाई की। वीकेंड पर इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की संभावना थी। खबर लिखे जाने तक 17वें दिन फिल्म ने 2.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह कमाई का आंकड़ा बदल भी सकता है। कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 17 दिनों के अंदर 142.22 करोड़ कमा लिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 150 करोड़ का आंकड़ा फिल्म कितने दिनों में पार कर पाती है।

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन में ही रेड 2 ने कर दिया खेल! विदेशों में बना डाला ये रिकॉर्ड