Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    34 साल में इन सुपरस्टार की 'रेड' लगाकर Ajay Devgn ने रचा एक बड़ा इतिहास, इतनी फिल्में कमा चुकी हैं 100 करोड़

    सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रेड 2 के 100 करोड़ रुपये कमाने के साथ ही अजय देवगन ने 34 साल के करियर में एक नया इतिहास रच दिया है। वह 16 फिल्मों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस लिस्ट में सलमान खान और अक्षय कुमार उनसे आगे हैं।

    By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Mon, 12 May 2025 02:01 PM (IST)
    Hero Image
    बॉक्स ऑफिस के असली राजा (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म रेड 2 को लेकर सुपरस्टार अजय देवगन का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर वाहवाही लूटी है। अजय के करियर के लिए रेड 2 एक बड़ा ब्रेकथ्रू साबित हुई है और उनको पिछले फ्लॉप मूवीज के क्रम से छुटकारा मिला है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेड 2 के 100 करोड़ का कलेक्शन करने के साथ ही बतौर एक्टर अजय देवगन ने इतिहास रच दिया है और बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक बार सैंकड़ा जड़ने के मामले में खास उपलब्धि हासिल की है।

    किन एक्टर्स ने कितनी बार छूआ 100 करोड़ का आंकड़ा

    बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने का सपना हर एक एक्टर रखता है। लेकिन हिंदी सिनेमा के बहुत सुपरस्टार्स का ये सपना साकार होता है। इस मामले में अजय देवगन की दावेदारी काफी मजबूत रही है और रेड 2 के 100 करोड़ कमाने के साथ ही उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया है और 34 साल के करियर में अब वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जिनकी 16 फिल्मों ने 100 करोड़ का कारोबार किया है। इसकी लिस्ट इस प्रकार है-

    ये भी पढे़ं- Raid 2 Collection Record: 2025 की पांच साउथ मूवीज का रेड 2 ने कर दिया सफाया, कमाई में रौंद कर रचा इतिहास

        एक्टर   100 करोड़ वाली मूवीज
      सलमान खान    18 मूवीज
      अक्षय कुमार    17 मूवीज
      अजय देवगन    16 मूवीज
      शाह रुख खान    10 मूवीज
      रणबीर कपूर     7 मूवीज
      ऋतिक रोशन     7 मूवीज
      रणवीर सिंह     7 मूवीज
       आमिर खान     6 मूवीज

    इस एक्टर ने पहली बार छूआ 100 करोड़ का आंकड़ा

    दरअसल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकडा पहली बार सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म गजनी के जरिए 2008 में छूआ था। इसके बाद से सलमान खान ने इस मामले को टेकओवर किया है और सबसे अधिक 100 करोड़ कमाने वाली कुल 18 मूवीज दी हैं।

    फोटो क्रेडिट- imdb

    हालांकि, अक्षय कुमार का नाम भी इस रेस में शामिल रहा है और लगातार फिल्में करके अक्की ने भी सफलता हासिल की है। लेकिन रेड 2 के जरिए अब अजय देवगन ने भी मोर्चा संभाला लिया है और अपनी दावेदारी पेश कर दी है। 

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: विदेशी बॉक्स ऑफिस पर बुलेट की रफ्तार से दौड़ी 'रेड 2', संडे को पैसों की हुई बारिश