सुहाना, खुशी और अगस्त्य की ट्रोलिंग का The Archies की डायरेक्टर Zoya Akhtar को है पछतावा, कहा- 'मैंने उन्हें अच्छे से...'
जोया अख्तर निर्देशित द आर्चीज साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए कई नेपोकिड्स ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। द आर्चीज दर्शकों को तरफ से खास रिस्पांस नहीं मिला था। अब फिल्म की डायरेक्टर ने इसके फ्लॉप होने पर खुलकर बात की है और बताया कि वो इसके लिए खुद को जिम्मेदार क्यों मानती हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Zoya Akhtar On The Archies Backlash: कॉमिक बुक पर आधारित 'द आर्चीज' से शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने डेब्यू किया था। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म के स्ट्रीम होते ही एक बार नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया था।
कई लोगों को फिल्म पसंद आई थी तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी जिन्होंने मूवी में नजर आए कलाकारों को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। अब कई सालों बाद जोया अख्तर ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और इस सब के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
न्यूकमर्स को लेकर हार्श है जनता
मीडिया के साथ बातचीत में जोया से पूछा गया कि क्या ऑडियंस न्यूकमर्स को लेकर थोड़ी ज्यादा क्रिटिकल है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि दर्शक कुछ न्यूकमर्स के प्रति हार्श हैं, सब के लिए नहीं।' फिल्म पर बात करते हुए आगे जोया ने अपने कलाकारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और उनकी जर्नी में अपनी भूमिका को माना। उन्होंने कहा, 'मुझे बुरा लगा क्योंकि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैंने उनका ऑडिशन लिया, उन्हें चुना, किरदार सौंपे और वे सहमत भी हुए। मैंने उन्हें तैयार किया, उनका निर्देशन किया और उनके काम को मंजूरी दी। तो, यह मुझ पर है। उन्होंने वही किया जो मैंने कहा था। उनको ट्रोल होते देखना बहुत बुरा है। ये मेरी जिम्मेदारी है।'
Photo Credit- X
ये भी पढ़ें- Samay Raina के बाद कानूनी पचड़ों में फंसे Munawar Faruqui? धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज
क्या बोलीं थीं खुशी कपूर?
इससे पहले लवयापा में नजर आ चुकीं खुशी कपूर ने भी फिल्म पर बात करते हुए कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले कि वह ‘आर्चीज’ फिल्म को लेकर कोई बदलाव करें तो वह इसकी मार्केटिंग पर ध्यान देंगी। दरअसल, वह चाहती हैं कि दर्शकों को बताया जाए कि यह 16 साल की उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म थी। यह फिल्म सबके लिए नहीं थी। ट्रोल होने पर एक्ट्रेस का कहना था कि 'द आर्चीज’ का हिस्सा बनने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है।
Photo Credit- Instagram
एंग्लो इंडियंस की कहानी है द आर्चीज
द आर्चीज 60 के दशक में स्थित उत्तर भारत में स्थित एक काल्पनिक शहर रिवरडेल की कहानी है, जहां एंग्लो-इंडियंस रहते हैं। ये वो लोग हैं, जिनकी जड़ें ब्रिटेन तक जाती हैं। इस शहर की आबादी तकरीबन आठ हजार है। यह वो लोग हैं, जिन्होंने भारत को अपना देश स्वीकार किया और आजादी के बाद यहीं बसे रहे। सुहाना, अगस्त्य और खुशी इन्हीं एंग्लो-इंडियन परिवारों के बच्चे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।