Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Birthday: जब काम के लिए इंग्लैंड में भटक रहे थे हनी सिंह, फिर दिल्ली में पहली बार इस तरह से मिला बड़ा मौका

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 15 Mar 2022 09:56 AM (IST)

    यो यो हनी सिंह मशहूर म्यूजिक कंपोजर सिंगर और रैपर हैं। उन्होंने कई शानदार गानों के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यो यो हनी सिंह को कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के न केवल गाने गाए हैं बल्कि म्यूजिक भी दिया है।

    Hero Image
    मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह, Instagram : yoyohoneysingh

    नई दिल्ली, जेएनएन। अपने गानों और रैप से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह सिंगर ने न केवल शानदार गाने गाए हैं बल्कि कई बेहतरीन म्यूजिक भी दिया है। हनी सिंह के जन्म के बाद उनका परिवार कुछ समय बाद दिल्ली आकर बस गया था। जिसके बाद उनकी पूरी परवरिश दिल्ली में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद हनी सिंह ने संगीत की पढ़ाई करने के लिए लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में जाने का फैसला किया। संगीत की पढ़ाई करने के बाद वह लंबे समय से इंग्लैंड में काम की तलाश में भटकते रहे। इस बात का खुलासा हनी सिंह अपने कई इंटरव्यू में कर चुके हैं। साल 2005 में वह इंग्लैंड में काम के लिए भटक रहे थे। उस वक्त हनी सिंह अपनी एक रिकॉर्डिंग के लिए दिल्ली आए थे।

    इस दौरान उनकी मुलाकात पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती से हुई। उस समय अशोक अपनी एक एलबम के लिए काम कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि हनी सिंह सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं तो उन्होंने उनसे एक गाना बनाने को कहा, लेकिन अशोक मस्ती को हनी सिंह का वह गाना पसंद नहीं आया और उन्होंने मना कर दिया। लेकिन 6 महीने बाद अशोक मस्ती हनी सिंह की तलाश कर रहे थे। क्योंकि उनका गाना अशोक के प्रोड्यूसर के बेटे को पसंद आया था।

    जिसके बाद हनी सिंह ने अंग्रेजी में रैप से साथ वह गाना गाया। फिर धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना शुरू हुआ। लेकिन हनी सिंह को असली पहचान साल 2011 में उनकी एलबम इंटरनेशनल विलेजर से मिली। इस एलबम को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि रातों-रात हनी सिंह सभी के दिलों पर छा गए। युवा उनके गानों को खूब पसंद करते लगे। फिर धीरे-धीरे हनी सिंह हर युवा की पहली पसंद बन गए।

    उन्होंने 'हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक', 'ब्लू आईज', 'इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', 'पंजाबियां दी बैटरी', 'लुंगी डांस', 'बॉस टाइटल ट्रेक', 'पार्टी ऑल नाईट', 'सनी सनी', 'चार बोतल वोडका', 'पार्टी विद भूतनाथ', 'अता माझी सटकली', 'बर्थडे बैश' जैसे कई हिट जाने दिए जो आज भी पार्टी सॉन्ग के नाम से मशहूर हैं।

    वहीं आपको बता दें कि हनी सिंह का कोर्ट कचेहरी और पुलिस से पुराना नाता है। कभी घरेलू हिंसा केस तो कभी अश्लील गानों के चलते वह इन सब पचड़ों में फंस ही जाते हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर की एक जिला अदालत ने हनी सिंह को अपना वाइस सैम्पल देने को कहा है। अदालत ने स्थानीय पुलिस को थाने में इस सैम्पल के साथ पेश होने का निर्देश दिया है। हनी सिंह पर गानों के जरिए अश्लीलता फैलना का आरोप लग है।