विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yearender 2022: अक्षरा सिंह का MMS तो पवन-खेसारी की लड़ाई, इस साल विवादों में घिरे रहे ये भोजपुरी सितारे

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Fri, 30 Dec 2022 03:46 PM (IST)

Yearender 2022 भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस साल काफी विवाद छाए रहे। अक्षरा सिंह के कथित एमएमएस ने सुर्खियां बटोरी ...और पढ़ें

Yearender 2022, Akshara Singh MMS, Pawan Singh Khesari lal yadav fight
Yearender 2022, Akshara Singh MMS, Pawan Singh Khesari lal yadav fight

नई दिल्ली, जेएनएन। Yearender 2022: भोजपुरी सिनेमा आजकल अपने अर्श पर है। चाहे गानें हो, फिल्में या एक्टर्स, सभी लाइम लाइट में रहते हैं। भोजपुरी को चाहने वालें इस देश और विदेश में 40 करोड़ से ज्यादा हैं। ऐसे में जाहिर है कि इस इंडस्ट्री में एक छोटी सी भी हलचल सुर्खियां बोटोरेगी। इस साल अक्षरा सिंह, शिल्पी राज अपने एमएमएस को लेकर खबरों में रही तो पवन सिंह और खेसारी के झगड़े ने पूरे देश को हिला दिया। तो चलिए आज हम आपको भोजपुरी जगत के उन बड़े विवादों के बारे में बताते हैं जो साल 2022 में चर्चा में रहे...

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सिनेमा के शाह रुख खान यानी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच की तकरार इस साल खुलकर सामने आई। खेसारी ने तो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर के ऐलान कर दिया कि वो जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे। इसके साथ ही खेसारी लाल यादव की बेटी को अपशब्द कहकर गाना बनाने को लेकर भी खूब विवाद हुआ। हालांकि, इस बीच पवन सिंह खेसारी का साथ देते नजर आए।

पवन सिंह

इस साल पवन सिंह की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में छाई रही। पहली पत्नी के आत्महत्या के बाद अब दूसरी पत्नी ज्योति सिंह भी एक्टर के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई। उन्होंने तमाम आरोप लगाते हुए पवन सिंह से तलाक मांग लिया। इसके अलावा खेसारी के साथ उनकी लड़ाई भी चौराहे पर आ गई। खेसारी ने उनपर षड़यंत्र करने का आरोप भी लगाया।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह को चाहने वालों की एक लंबी फेहरिस्त है। पर उनके कथित एमएमएस कांड ने जीवन में भूचाल ला दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसे उनका बताया जा रहा था। इसे लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया लेकिन बाद में पता चला कि ये फेक है।

शिल्पी राज

भोजपुरी दर्शकों के बीच ट्रेंडिंग गर्ल और सुपरस्टार के नाम से पॉपुलर शिल्पी राज भी अक्षरा की तरह ही इस साल एमएमएस कांड का शिकार हुई। शिल्पी ने तो बताया कि उनकी इतनी बदनामी हो गई कि वो आत्महत्या के बारे में सोचने लगी। हालांकि, इंडस्ट्री में काफी लोगों ने शिल्पी को इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट किया था।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी का नाम भोजपुरी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में आता है। ये साल भी वो सोशल मीडिया पर छाई रही लेकिन उनका नाम तब विवादों में आया जब उन्होंने फिल्म मेकर साजिद खान पर मीटू का आरोप लगाया। रानी ने बताया कि कैसे साजिद ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी।

पूनम दुबे

पूनम दुबे और रानी चटर्जी के बीच एक फिटनेस वीडियो को लेकर काफी विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें

Uunchai OTT Release Date: इस ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज हो रही है अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई', नोट कर लीजिए ये डेट

Pathaan Advance Booking: विवादों के बीच एडवांस बुकिंग में हाउसफुल जा रही है 'पठान', जर्मनी में शाह रुख की धूम