विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yami Gautam बनेंगी 'नई नवेली' भूतनी, आनंद एल राय की इस हॉरर कॉमेडी में हुई 'हक' एक्ट्रेस की एंट्री?

Published: Fri, 09 Jan 2026 04:08 PM (IST)

श्रद्धा कपूर और रश्मिका मंदाना के बाद अब यामी गौतम (Yami Gautam) भी हॉरर ड्रामा का हिस्सा बनने जा रही ...और पढ़ें

यामी गौतम के हाथ लगी हॉरर कॉमेडी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यामी गौतम के हाथ लगी हॉरर कॉमेडी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम (Yami Gautam) बी-टाउन की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। इन दिनों वह हालिया रिलीज फिल्म हक (Haq) के लिए तारीफें बटोर रही हैं। अब एक्ट्रेस की नई फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

श्रद्धा कपूर और रश्मिका मंदाना के बाद यामी गौतम भी हॉरर कॉमेडी जॉनर का हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्मी गलियारों में एक नई हॉरर कॉमेडी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है जिसमें यामी के मुख्य भूमिका निभाने की खबर है। 

आनंद एल राय की हॉरर कॉमेडी में हुई

जिस फिल्म को लेकर बात चल रही है, वो आनंद एल राय की नई नवेली (Nayi Naveli) मूवी बताई जा रही है। आनंद अपने बैनर कलर येलो के जरिए इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। मिड डे के मुताबिक, मेकर्स ने नई नवेली के लिए यामी गौतम को लॉक किया है। अगर यह सच है तो यह आनंद की प्रोडक्शन के साथ बन रही यामी की पहली फिल्म होगी।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

बताया जा रहा है कि आनंद एल राय की नई नवेली मूवी भारतीय लोककथा पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है जो सितारे जमीन पर, लापता लेडीज और हीरामंडी द डायमंड बाजार में काम कर चुके हैं। वह नखरेवाली के बाद आनंद संग दूसरी फिल्म नई नवेली कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर 1 बनी ये थ्रिलर ड्रामा, IMDb से मिली है 8.3 रेटिंग; फिल्म देख बॉलीवुड भी कर रहा तारीफ

Yami Gautam

कौन कर रहा है नई नवेली मूवी को डायरेक्ट?

फिल्म की स्क्रिप्ट कंप्लीट हो गई है और अभी इसका प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म का निर्देशन तमिल फिल्ममेकर बालाजी मोहन (Balaji Mohan) करेंगे। अभी फिल्म के लिए सिर्फ यामी को कास्ट किया गया है, बाकी की कास्टिंग पर काम चल रहा है। फिलहाल, अभी तक मेकर्स या फिर एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दैनिक जागरण इसका दावा नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें- 'हर अवॉर्ड के लिए...' Farah Khan ने बांधे यामी गौतम की तारीफों के पुल, Haq देखकर हुईं प्रभावित