विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बहुत बड़ी बात है,' Yami Gautam ने खोला राज; दशहरा पर क्यों रिलीज हो रही है 'नयी नवेली'?

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:46 PM (IST)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री यामी गौतम धर ने बताया कि दशहरे के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज होना उनके लिए कितना खास है।

यामी गौतम की अगली फिल्म नयी नवेली

यामी गौतम की अगली फिल्म नयी नवेली

HighLights

  1. यामी गौतम की फिल्म नयी नवेली की चर्चा तेज

  2. दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज

  3. यामी ने बताया फेस्टिव रिलीज का कारण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में बी टाउन एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी आने वाली फिल्म नयी नवेली के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस दौरान यामी ने इस मूवी को दशहरा के मौके पर रिलीज करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस ने क्या कहा है-

दशहरा पर क्यों आ रही है नयी नवेली?

हाल ही में यामी गौतम ने फिल्म नयी नवेली के प्रमोशन के दौरान दशहरा के फेस्टिव सीजन में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज करने के कारण पर खुलकर बात की है और बताया है- हमारी फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जो दशहरे का मौका है। हम बचपन से सुनते आए हैं कि त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। किसी की फिल्म दिवाली पर रिलीज होती है, किसी की दशहरे पर, तो किसी की क्रिसमस पर। और अब हमारी फिल्म भी एक त्योहार के मौके पर रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- यामी गौतम ने लिया 'रामलला' का आशीर्वाद, Nayyi Navelli की रिलीज से पहले अयोध्या में किए राम मंदिर के दर्शन

yamigautamnayyinavellimovie (1)

आगे क्या होगा, यह मैं नहीं जानती। हममें से कोई भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकता। लेकिन मेरे लिए यह बहुत खास एहसास है। जब आपने मुझसे पूछा कि पहले की नई नवेली और आज की नई नवेली के बीच मैं कैसा महसूस करती हूं, तो मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है।

yami (2)

जैसे-जैसे हम जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, नई चुनौतियां आती हैं, तनाव बढ़ता है और हम जिंदगी में और आगे बढ़ना चाहते हैं। हम ज्यादा काम करना चाहते हैं और कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं। इस सबके बीच हम अक्सर उन चीजों की कद्र करना भूल जाते हैं, जो हमारे पास पहले से हैं।

इसलिए अगर मैं आज के पल में रहकर सोचूं, तो मुझे लगता है कि मैंने जिंदगी में कुछ तो अच्छा किया है, जिसकी वजह से आज मेरी फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज हो रही है। यह हमारी फिल्म है और मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है।

यामी को इस फिल्म के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बीते 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीतने के बाद बतौर अभिनेत्री सिनेमा जगत में यामी गौतम का कद और अधिक बढ़ गया है। आपको बता दें कि यामी ने साल 2024 में आई अपनी फिल्म आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'एक तरह का रहस्य...', Yami Gautam ने 'नई नवेली' में 'डायन' की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी