विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामायण की 'सीता' बनेंगी Yami Gautam! नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस ने लाइक किया पोस्ट, इंटरनेट पर चर्चा हुई तेज

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:13 AM (IST)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने यामी गौतम ने रामायण की सीता बनने वाले एक पोस्ट को लाइक किया है।

रामायण की सीता एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रामायण की सीता एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. यामी गौतम ने लाइक किया पोस्ट

  2. रामायण की सीता बनने में दिलचस्पी

  3. चर्चा में साई पल्लवी का सीता रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी (Sai Pallavi) का नाम लेटेस्ट फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में बना है। इस माइथोलॉजिकल फिल्म में साई ने माता सीता का रोल निभाया है, जिसको लेकर उनकी तारीफ हो रही है। अब रामायण की सीता बनने के मामले में एक्ट्रेस यामी गौतम का नाम भी सामने रहा है। 

जिसकी चर्चा एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हो रही है, जिसे खुद नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) ने लाइक किया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

क्या रामायण की सीता बनना चाहती हैं यामी?

निर्देशक नितेश तिवारी की रामायणम् (Ramayana) की परफेक्ट कास्टिंग को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही हैं। इसके अतिरिक्त एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा अभिनेत्री यामी गौतम का फोटो शेयर किया है, जिस पर लिखा है कि रामायण की सीता के किरदार के लिए यामी गौतम एक अच्छी पसंद हो सकती हैं। इस पोस्ट यामी ने लाइक किया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ये बज क्रिएट हो गया है कि खुद अभिनेत्री रामायण का किरदार निभाने के लिए इच्छुक हैं।

यह भी पढ़ें- 'आदिपुरुष' का हाल देख चुके हो! मुकेश खन्ना ने Ramayana के मेकर्स को दी चेतावनी, बोले- कमाई के चक्कर में...

yami

हालांकि, इससे इस बात की पुष्टि नहीं होती है कि उन्होंने रामायण से संबंधित कोई फिल्म या अन्य प्रोजेक्ट साइन किया है। लेकिन यामी गौतम द्वारा सीता रोल की कास्टिंग वाली इंस्टा पोस्ट को लाइक करने के बाद फैंस की भी डिमांड बढ़ गई है और वे चाहते हैं कि यामी भविष्य में बतौर एक्ट्रेस एक बार माता सीता की भूमिका निभाएं।

आपको बता दें कि आखिरी बार यामी गौतम को हॉरर कॉमेडी फिल्म नयी नवेली में देखा गया, जिसे दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, कमर्शियल तौर पर उनकी ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन नयी नवेली में यामी की कमाल की एक्टिंग की प्रशंसा हर किसी ने की। 

इस फिल्म के चुनी गईं बेस्ट एक्ट्रेस

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान यामी गौतम को पहली बार बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला, जोकि उनको फिल्म आर्टिकल 370 के लिए दिया गया। ये पहला मौका था, जब यामी ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड को अपने नाम किया। इसके बाद बतौर अभिनेत्री यामी का कद सिनेमा जगत में और अधिक बढ़ गया है। 

यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli OTT Release: नोट कर लो दिन-तारीख, ओटीटी पर कब और कहां आएगी Yami Gautam की 'नई नवेली'?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।