Nayyi Navelli OTT Release: नोट कर लो दिन-तारीख, ओटीटी पर कब और कहां आएगी Yami Gautam की 'नई नवेली'?
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म नयी नवेली की ओटीटी रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।

नयी नवेली की ओटीटी रिलीज डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
किसके पास नयी नवेली के ओटीटी राइट्स
इस प्लेटफॉर्म के साथ हुई थी डील
कब ऑनलाइन स्ट्रीम होगी यामी की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) की लेटेस्ट फिल्म नयी नवेली को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। कमर्शियल तौर पर अच्छी शुरुआत करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर नयी नवेली अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही।
इस बीच अब नयी नवेली की ओटीटी रिलीज (Nayyi Navelli OTT Release) की चर्चा सिनेमाई गलियारे में तेज हो गई है। इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि यामी गौतम की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा, आइए जानते हैं-
ओटीटी पर कब और कहां आएगी नयी नवेली?
16 अक्टूबर को यामी गौतम स्टारर नयी नवेली को थिएटर्स में रिलीज किया गया। ऐसे में अभी इस मूवी की रिलीज को 10 दिनों का समय बीता है, लेकिन इतने समय में कम कलेक्शन करके की वजह से इसे एक एवरेज फिल्म माना जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही हॉरर कॉमेडी नयी नवेली को मेकर्स ओटीटी पर पेश कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- यामी गौतम की Nayyi Navelli ने पलटी बाजी, छठे दिन हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कमाई रही शॉकिंग

बात की जाए नयी नवेली के डिजिटल राइट्स की डील के बारे में तो सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का सौदा मशहूर प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) के साथ हो गया था। फिल्म के पोस्टर्स और प्री क्रेडिट सीन्स में डिजिटल पार्टनर के तौर पर प्राइम वीडियो का नाम ही नजर आया है। ऐसे में आने वाले समय में यामी गौतम की नयी नवेली को इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

इतना ही नहीं ई टाइम्स की रिपोर्ट में नयी नवेली की ओटीटी रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। जिसके आधार पर बताया जा रहा है कि 11 दिसंबर 2026 को ये फिल्म प्राइम पर देखने को मिल जाएगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि करना बाकी है।
नयी नवेली की कलेक्शन रिपोर्ट
बीते संडे तक नयी नवेली की रिलीज को 10 दिनों का समय बीत चुका है। गौर किया जाए इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक यामी गौतम की ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ की कमाई कर चुकी है और वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 32 करोड़ हो सका है। जबकि फिल्म का कुल बजट 30-35 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।
