विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना के मुजरे को टक्कर देंगे सैफ!

By Edited By:
Published: Sat, 17 Mar 2012 03:06 PM (IST)

अभिनेता सैफ अली खान व अभिनेत्री करीना कपूर को वास्तविक जीवन में भले ही एक जोड़े के रूप में देखा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता सैफ अली खान व अभिनेत्री करीना कपूर को वास्तविक जीवन में भले ही एक जोड़े के रूप में देखा जाता हो लेकिन फिल्म एजेंट विनोद में आइटम नंबर्स की बात आने पर उनके बीच प्रतिस्पर्धा हो सकती है।

लोग जानना चाहते हैं कि क्या करीना कपूर का मुजरा दिल मेरा मुफ्त का, सैफ के आइटम नंबर प्यार की पुंगी को टक्कर दे सकेगा। कहा जा रहा है कि प्यार की पुंगी तो पहले 20 सेकंड्स में ही दर्शकों को दिल लुभा लेगा।

जब सैफ से उनके गीत के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा, फिल्म के एक हिस्से में एजेंट विनोद पर सीसीटीवी कैमरा से नजर रखी जा रही होती है और वह इस तरह का व्यवहार करते हैं। हमने इस हिस्से को लंबा करने के लिए यहां आइटम गीत डाला।

प्रीतम चक्रवर्ती के संगीत से सजे प्यार की पुंगी के बोल गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। जैस्मीन ओझा ने इसके लिए नृत्य निर्देशन किया है और मीका ने गीत गाया है।

एजेंट विनोद जासूसी से भरी रोमांचक फिल्म है। निर्देशक श्रीराम राघवन ने गीतों की बजाए फिल्म की सामग्री पर ज्यादा ध्यान दिया है। प्यार की पुंगी गीत विशेष तौर पर बनाया गया और फिल्म के प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। फिल्म के एक दृश्य के दौरान यह गीत पृष्ठभूमि में बजता है। पुंगी शब्द सपेरों की बीन से लिया गया है। सपेरों के इस वाद्य यंत्र को हिंदी में बीन व मराठी में पुंगी कहा जाता है।

फिल्म में करीना का एक मुजरा भी है। सबसे पहले इस मुजरे को ही लोकप्रियता मिली लेकिन पुंगी गीत और भी ज्यादा लोकप्रिय हुआ। देव डी का इमोशनल अत्याचार जैसा लोकप्रिय गीत दे चुके भट्टाचार्य के ये गीत भी बिल्कुल अलग हैं। भट्टाचार्य कहते हैं, समय के साथ आइटम नंबर की परिभाषा बदली है। जो गीत किसी फिल्म का पूरा आकर्षण होता है, वही आइटम नंबर होता है। ऐसा कोई आवश्यक नियम नहीं है कि आइटम नंबर केवल अभिनेत्री ही कर सकती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर