'बच्चन पांडे' की रिलीज़ डेट बदलने से अक्षय कुमार के फैंस में बैचेनी, पूछ रहे हैं ये सवाल
फैंस सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे कि क्या एक दिन ही अक्षय कुमार की दो फ़िल्में रिलीज़ होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार साल की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले इस फ़िल्म को साल 2020 के क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली थी। इस दिन दो बड़ी फ़िल्में आमने-सामने आने वाली थी। एक ओर अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' थी, तो दूसरी ओर आमिर ख़ान की 'लाल सिंह चड्ढा'। अब अक्षय कुमार ने फ़िल्म की डेट आगे बढ़ा दी है। क्लैश से बचने के लिए अब फ़िल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी।
आमिर ख़ान ने अक्षय से फ़िल्म की डेट आगे बढ़ाने की अपील की थी। जैसे ही अक्षय ने अपनी फ़िल्म की नई रिलीज़ डेट के बारे में बताया, वैसे ही फैंस में बैचनी बढ़ गई। फैंस सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे कि क्या एक दिन ही अक्षय कुमार की दो फ़िल्में रिलीज़ होंगी। दरअसल, अक्षय कुमार की एक और फ़िल्म 22 जनवरी को ही रिलीज़ होने वाली है। नवबंर में अक्षय कुमार ने अपनी फ़िल्म 'बेलबॉट्म' की रिलीज़ डेट भी यह बताई थी। अब दर्शक स्क्रीनशॉट्स शेयर कर सवाल पूछ रहे हैं।
So It's AKSHAY KR. vs AKSHAY KR. On #RepublicDay2021 😆😂 Lmao! #BachchanPandey Vs #BellBottom— YOGESH (@i_yogesh22) January 27, 2020
Dear @akshaykumar sir,
So fucking excited for the clash between#bellbottom ottom vs. #BachchanPandey
On 22jan, 2021 wowwwww
Can't wait
SHELVE BACHCHAN PANDEY pic.twitter.com/mslsCxWkw1— KiNg KuMaR {100% Fb for Akkians} (@Abinash70211425) January 27, 2020
😁😁😁😁😁😁😁😁
Seriously #Akshaykumar is a RETARD 👇
As of now #BellBottom 22 Jan 2021#BachchanPandey 22 Jan 2021.
Looks like producers are CLASHING pic.twitter.com/P6UDaOE7im— BollywoodXpress🎬 (@Prashanth13G) January 27, 2020
कुछ सोशल मीडिया यूजर भी इसका मज़ा ले रहे हैं। यूजर्स कहे रहे हैं कि अक्षय कुमार जिस हिसाब से फ़िल्में बना रहे हैं, एक दिन यह तो होना ही था। हालांकि, अक्षय के फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही 'बेल बॉटम' की नई रिलीज़ डेट जारी कर दी जाएगी। कुछ इसके अप्रैल में रिलीज़ होने की बात कर रहे हैं। वहीं, कुछ 15 अगस्त में रिलीज़ होने की अटकल लगा रहा हैं। अब देखना है कि 'बेलबॉटम' के मेकर्स कौन-सी अगली तारीख़ का चुनाव करते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही नई डेट बता दी जाएगी।
आपको बता दें कि इसके बाद भी अब इस साल अक्षय कुमार की तीन फ़िल्में आने वाली हैं। इसमें 'पृथ्वीराज', 'सूर्यवंशी' और 'लक्ष्मी बम' आने वाली हैं। 'लक्ष्मी बम' ईद के टाइम पर रिलीज़ होगी। पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार लगातार चार फ़िल्म लेकर आ रहे हैं। लेकिन इस साल सिर्फ तीन फ़िल्में ही आएंगी।